prayagraj news
- फोटो : prayagraj
लॉकडाउन के दौरान सरकार ने कुछ छूट देने का निर्णय लिया है। इस बाबत मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया। इसी के साथ दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके अनुसार आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग पूर्व की तरह काम करेंगे। वन, प्राणि उद्यान आदि विभाग भी पूर्व की तरह खुलेंगे। इनके अलावा अन्य विभाग 20 अप्रैल से खुलेंगे। इन विभागाें के समूह ‘क’ और ‘ख’ के सभी अफसर ऑफिस में बैठेंगे। वहीं समूह ‘ग’ और ‘घ’ के 33 प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाया जाएगा।