फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: ईद-उल-अजहा से एक दिन पहले हुआ 50 करोड़ का कारोबार

Tue, 20 Jul 2021 09:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  •  कपड़े पर ही करीब 20 करोड़ रुपये हुए खर्च, 50 लाख के ड्राई फ्रूट भी खरीदे गए
विज्ञापन
1 of 3
बकरीद के लिए सेेवईंमंडी में खरीदारी करते लोग। अमर उजाला - फोटो : prayagraj
बकरीद से एक दिन पहले शहर के प्रमुख बाजारों में काफी रौनक रही। पुराने शहर में ज्यादा खरीदारी हुई। इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि मंगलवार को करीब 50 करोड़ रुपये के कारोबार के दावे किए जा रहे हैं। सबसे अधिक कपड़े पर 20 करोड़ रुपये खर्च हुए।

 
विज्ञापन

2 of 3
बकरीद के लिए चौक बाजार में कपडे़ की खरीदारी करतीं महिलाएं। अमर उजाला। - फोटो : prayagraj
बकरीद की खरीदारी को लेकर दो दिन पहले से ही उत्साह दिख रहा है। मंगलवार को भी बकरों की बिक्री हुई। इसके अलावा जूते, ड्राई फ्रूट, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक वस्तुओं समेत अन्य सामान की भी खरीदारी हुई। कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल के अनुसार करीब तीन करोड़ रुपये के जूते बिके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बकरीद के लिए चौक स्थित बरमदे में चूड़ियों की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : prayagraj
वहीं करीब ढाई करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं एवं मोबाइल की बिक्री हुई। लोगों ने 50 लाख रुपये के ड्राई फू्रट भी खरीदे। व्यापारियों के अनुसार बाजार में बुधवार को इसी तरह के चहल-पहल की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें