prayagraj news : प्रयागराज में रविवार को हुई भारी बारिश से सड़कें और गलियां लबालब हो गईं।
- फोटो : prayagraj
कागज पर साफ नाले उफनाए, सैकड़ों घरों में घुसा पानी
नगर निगम ने नालों की सफाई कागज पर कराई है। गंदगी और सिल्ट से नाले अभी भी चोक हैं। रविवार को हल्की बारिश में यह सच सामने आया। नाला उफनाने से गोविंदपुर की शिवपुरी कॉलोनी के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। अपट्रॉन चौराहे पर एमएनएनआईटी गेट के पास कमर तक पनी लगा रहा। शहर के जार्जटाउन, सोहबतियाबाग डॉट पुल के पास शाम तक जलजमाव से लोग परेशान हुए। अल्लापुर के मटियारा रोड, बीएचएस तुलसी पार्क, खुल्दाबाद, स्टेशन रोड, करेली के कई इलाकों में नालों के उफनाने से घंटों जलजमाव से लोग परेशान हुए।
सुबह करीब दस बजे शुरू बारिश कई दोपहर बाद तक होती रही। दो झोंका तेज बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से फौरी राहत तो मिली, लेकिन दुश्वारियां बढ़ गईं। जगह-जगह घंटों जलजमाव रहा। कोठापार्चा, बाई का बाग चौराहे पर सीवर लाइन की खुदाई और सड़क धंसने से गड्ढे में पानी भरा रहा। यहां एक नहीं कम से कम बीस लोग गिरे। मेडिकल कॉलेज के आरओबी छोर पर शाम तक पानी लगा रहा। यहां सीवर ओवरफ्लो होने से गंदगी के बीच मजबूरी में लोग आते जाते रहे।