फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Force Day : पैरा ग्लाइडर ने 360 डिग्री हवा में चक्कर लगाया, जबर्दस्त करतब देखकर रोमांचित हुए लोग

Sun, 08 Oct 2023 12:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पैरा ग्लाइडर ने 360 डिग्री हवा में चक्कर लगाया। दर्शकों ने जबदस्त करतब देख तालियों से पैरा ग्लाइडर का जोरदार स्वागत किया। दो पैरा मोटर ने हवा में करतब दिखाए तो लोग अपनी शीट से खड़े हो गए। इसके बाद संगम तट पर स्थित एयरशो में भी यही नजारा दिखा। 
विज्ञापन
1 of 9
परेड की सलामी लेते एयर चीफ मार्शल वीएस चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।
मध्य वायु कमान में 92वें स्थापना दिवस पर बमरौली एयरफोर्स स्टेशन पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में परेड हुई। सुबह पैरा हैंग ग्लाइडर की इंट्री के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पैरा ग्लाइडर ने 360 डिग्री हवा में चक्कर लगाया। दर्शकों ने जबदस्त करतब देख तालियों से पैरा ग्लाइडर का जोरदार स्वागत किया। दो पैरा मोटर ने हवा में करतब दिखाए तो लोग अपनी शीट से खड़े हो गए।
विज्ञापन

2 of 9
परेड में हिस्सा लेते वायु सैनिक। - फोटो : अमर उजाला।
पैरा मोटर 40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा में चलता हुआ दर्शकों के बीच से गुजरा। दोनों पैरा मोटर हवा में दर्शको के नजदीक आकर अभिवादन किया। लोगों की तालियों से पंडाल गूंज उठा। इसके बाद 8000 फीट की ऊंचाई से पैराट्रूपर्स कूदे और 150 किमी प्रति घंटा की गति से नीचे आए।
विज्ञापन

3 of 9
परेड में हिस्सा लेते वायु सैनिक। - फोटो : अमर उजाला।
यह देख कर दर्शक रोमांचित हो उठे। परेड की सलामी एयर चीफ मार्शल वीएस चौधरी ने ली। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीएस अनिल चौहान शामिल हुए। परेड के दौरान वायु सेना प्रमुख ने भारतीय वायु सेवा के नए झंडे का भी अनावरण किया।

4 of 9
वायु सेना के कार्यक्रम में मौजूद अतिथि। - फोटो : अमर उजाला।

वायुसेना ने दिखाया अपना शौर्य


वायुसेना के 91वें स्थापना दिवस पर रविवार को बमरौली स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालयमें वायु योद्धाओं की परेड हुई। आयोजन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान के साथ वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी मौजूद रहे। नए ध्वज का भी किया गया। 

 

विज्ञापन

5 of 9
बमरौली एयरफोर्स पर खड़े सेना के अत्याधुनिक विमान। - फोटो : अमर उजाला।

वायुसेना दिवस पर आठ अक्तूबर को वृहद स्तर पर आयोजन होते हैं। इस मौके पर आमतौर पर दिल्ली मुख्यालय में परेड और फ्लाई पास्ट का आयोजन होता रहा है। पूर्व में पालम फिर हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद पर आयोजन हुआ है, लेकिन पिछले वर्ष चंडीगढ़ में आयोजन हुआ था। इसी क्रम में इस बार 91वें स्थापना दिवस पर प्रयागराज में आयोजन की घोषणा की गई। इस तरह से यह दूसरा मौका है जब दिल्ली एनसीआर से बाहर वायुसेना दिवस का आयोजन होगा।

विज्ञापन

6 of 9
सेना के लड़ाकू वाहनों के साथ सेल्फी लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

प्रयागराज में इस आयोजन की काफी दिनों से तैयारी चल रही है। वायुसेना के तमाम लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर पिछले कुछ दिनों से इसका अभ्यास भी कर रहे हैं। फिलहाल, बमरौली में वायु योद्धाओं की परेड सुबह 7:40 बजे शुरू हो जाएगी। जो दो घंटे से ज्यादा समय तक चलेगी, वहीं संगम क्षेत्र में वायुसेना का फ्लाई पास्ट दोपहर 2:50 बजे से शुरू हो जाएगा जो शाम तकरीबन पांच बजे तक चलेगा।

विज्ञापन

7 of 9
बमरौली स्थित वायु सेना मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।
दो लाख से अधिक लोग होंगे एयर शो का हिस्सा

वायुसेना दिवस पर रविवार को आयोजित एयर शो को लेकर शहरियों में खासा उत्साह है। इसमें दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसको लेकर प्रशासन चौकन्ना रहा। संगम, अरैल, झूंसी, सरस्वती घाट आदि स्थानों पर प्रशासन ने एयर शो देखने की विशेष व्यवस्था की गई है। इन यहां आवागमन, सुरक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य इंतजाम भी किए गए हैं। डीएम व अफसरों ने निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने अधिक से अधिक लोगों से आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।

गर्मी, धूप ने बढ़ाई चिंता

खास बात यह कि एयर शो का आयोजन ढाई से साढ़े चार बजे के बीच होना है और इस दौरान सबसे अधिक गर्मी होगी। अरैल व छतनाग घाट की ओर से एयर शो देखना भी काफी मुश्किल भरा होगा। एयर शो के समय पर सूर्य देव पश्चिम और दक्षिण दिशा की तरफ ढलान पर होंगे। ऐसे में छतनाग व अरैल की तरफ से आसमान में देखने पर सूरज की किरणें सीधे आंखों में पड़ेंगी। शुक्रवार को पूर्वाभ्यास के दौरान लोगों ने इसे लेकर काफी परेशानी भी महसूस की थी। इसके अलावा धूप व गर्मी की वजह से भी लोग बेहाल रहे। रविवार को भी इस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

काश! संगम के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी होती कमेंट्री सुनने की सुविधा

एयर शो की कमेंट्री भी की जाएगी। इसके माध्यम से लड़ाकू विमानों एवं पैरा लैंंडिंग की हर गतिविधि को रोचक तरीके से बताया जाएगा। शुक्रवार को पूर्वाभ्यास के दौरान कमेंट्री भी हुई थी, लेकिन इसे सुनने की व्यवस्था सिर्फ संगम क्षेत्र में रही। अन्य क्षेत्रों के लोगों ने सिर्फ लड़ाकू विमानों का करतब ही देखा। कमेंट्री की जानकारी होने पर लोग यही कहते रहे कि काश! इसकी व्यवस्था अन्य जगहों पर भी होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें