Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी में चल रही महंत नरेंद्र गिरि के षोडशी की तैयारी।
- फोटो : प्रयागराज
इसमें आचार्य महामंडलेश्वर, अखाड़े के पदाधिकारी, पंच परमेश्वर, महामंडलेश्वर, मठों के महंत, पीठाधीश्वरों के अलावा कुछ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों के भी लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में दो हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके लिए तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। दोपहर एक बजे से षोडशी भंडारे में 10 हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है।