फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahant Narendra Giri Case : बड़े हनुमान मंदिर पहुंची सीबीआई, पुजारी-सेवादारों से तीन घंटे पूछताछ

Sat, 09 Oct 2021 02:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत प्रकरण। - फोटो : प्रयागराज
नरेंद्र गिरि की मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई शुक्रवार को फिर बड़े हनुमान मंदिर पहुंची। यहां मंदिर के पुजारी और सेवादारों से तीन घंटे तक अफसरों ने पूछताछ की। उनसे महंत और आद्या व उसके बेटे संदीप के बाबत जानकारी ली। इसके अलावा टीम के कुछ अफसरों ने नैनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर को भी पुलिस लाइन बुलाकर पूूछताछ की। 
विज्ञापन

2 of 7
Prayagraj News : सीबीआई टीम ने मठ बाघंबरी गद्दी में पहुंचकर छानबीन की। - फोटो : प्रयागराज
सीबीआई की जांच का शुक्रवार को 14वां दिन था। टीम ने 25 सितंबर से मामले की जांच अपने हाथों में ले ली थी। शुुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब टीम में शामिल दो अफसर बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर टीम महंत व आनंद गिरि से संबंधित कमरों में गई और वहां कुछ देर तक रुककर जांच पड़ताल की। इसके बाद एक-एक कर मंदिर के पुजारी व सेवदारों को बुलाकर पूछताछ की। 
विज्ञापन

3 of 7
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने आद्या तिवारी व उसके बेटे संदीप तिवारी के बाबत सवाल पूछे। दोनों के महंत नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि से रिश्तों के संबंध में जानकारी ली। यह भी पूछा कि महंत ने आद्या तिवारी को मंदिर से क्यों हटाया और तब किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी तरह संदीप के बाबत भी जानकारी ली।

4 of 7
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज
दुकान लगाने से लेकर आनंद गिरि के खास बनने तक की उसकी कहानी पूछी। करीब तीन बजे दोनों अफसर वापस चले गए। पूरे परिसर को देखा, दुकानों के बाबत भी पूछताछ मंदिर में मौजूद रहने के दौरान टीम ने न सिर्फ पुजारी व सेवादारों से पूछताछ की बल्कि पूरे परिसर को भी देखा। इस दौरान परिसर में स्थित दुकानों के बाबत भी पूछताछ की।
विज्ञापन

5 of 7
prayagraj : मठ बाघंबरी गद्दी में महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले की जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : prayagraj
उस आदित्य मिश्रा के बारे में भी पूछताछ की, जिसका नाम महंत के कमरे से बरामद सुसाइड नोट में लिखा था। यह भी पूछा गया कि आखिर लंबे समय तक करीबी रहने के बाद किस बात पर महंत की उससे नाराजगी हुई, जिसके बाद उसे दुकान से हटा दिया गया। मंदिर में महंत से मिलने किसका अक्सर आना-जाना होता था, इसके बारे में भी जानकारी ली गई। 
विज्ञापन

6 of 7
prayagraj : मठ बाघंबरी गद्दी में महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले की जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : prayagraj
मंदिर और मठ में कौन सा क्लू खोज रही सीबीआई
जिस तरह से सीबीआई की टीम लगातार मठ और मंदिर में पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है, उससे माना जा रहा है कि उसे किसी खास क्लू की तलाश है। गौरतलब है कि सीबीआई की टीम तीन बाद बाघंबरी मठ और इतनी ही बार बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर जांच पड़ताल कर चुकी है। मठ के साथ ही मंदिर से जुड़े सेवादारों के भी बयान दर्ज किए जा चुके हैं। लेकिन फिलहाल अब तक सीबीआई की टीम किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज
नैनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर से भी पूछताछ
उधर पुलिस लाइन में मौजूद एक टीम ने नैनी निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से भी पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि यह प्रॉपर्टी डीलर कुछ साल पहले ही उनके संपर्क में आया और फिर देखते ही देखते उसकी महंत से बेहद नजदीकी हो गई थी। महंत उसके घर भी कई बार आए थे। सबसे खास बात यह है कि महंत के करीबी रहे आदित्य मिश्रा और इस प्रॉपर्टी डीलर के बीच तनातनी की चर्चाएं आम हैं। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि महंत और आदित्य मिश्रा के बीच खटास होने के बाद ही प्रॉपर्टी डीलर महंत के करीब आया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें