Prayagraj News : लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : प्रयागराज
मुख्यमंत्री के इस्तीफे तथा अखिलेश यादव की रिहाई की मांग को लेकर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे तथा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के बैनर समर्थकों ने लोहिया चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की भी कोशिश की। इस पर पुलिस युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष संदीप यादव, संदीप सिंह सत्या, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव यथांश केसरवानी, ऋचा सिंह, मंजू पाठक, अरुण यादव, अभिषेक यादव, शशांक सोनकर आदि को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई।