Prayagraj News : लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई।
- फोटो : प्रयागराज
उन्होंने राज्यपाल के नाम का ज्ञापन प्रशासनिक अफसर को सौंपा और मृत किसानों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा के अतिरिक्त सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, सुरेश यादव, संजय तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, फुज़ैल हाशमी, सुधाकर तिवारी, महेश त्रिपाठी, तस्लीमउददीन, आशीष पांडेय, हसीब अहमद, जावेद उर्फी, जितेन्द्र कुमार, दिनेश सोनी, अरशद अली आदि मौजूद रहे।
उधर, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह की अगुवाई में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से भी प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। अरशद अली, परवेज सिद्दकी, अनिल कुशवाहा, अनूप सिंह, मकसूद रिजवी, रोहन सिंह, तालिब अहमद आदि मौजूद रहे।