फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याण सिंह : सरकार बर्खास्त करने के बाद कल्याण सिंह के निर्देश पर गया था कोर्ट - डा. गौर

Sun, 22 Aug 2021 03:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डा. गौर ने कहा कि कल्याण सिंह प्रभावशाली सीएम थे। उनके कार्यकाल में मंत्रियों को पूरी स्वतंत्रता रहती। मंदिर के लिए उन्होंने अपनी सरकार कुर्बान कर दी। उन्होंने कारसेवकों पर गोली नहीं चलने दी। उनका जाना पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है।
विज्ञापन
1 of 5
Prayagraj News : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रयागराज आगमन की फाइल फोटो। - फोटो : प्रयागराज
कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दोनों कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रहे डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर बताते हैं कि उनके दूसरे कार्यकाल में 21 फरवरी 1998 को यूपी के राज्यपाल रोमेश भंडारी ने रातों रात कल्याण सिंह को बर्खास्त कर दिया। इसके बाद वर्तमान सांसद जगदंबिका पाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी गई। उस दौरान जगदंबिका पाल कल्याण सिंह की सरकार में  परिवहन मंत्री के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

2 of 5
Prayagraj News : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रयागराज आगमन की फाइल फोटो। - फोटो : प्रयागराज
अचानक हुए इस वाकये के बाद कल्याण सिंह के कहने पर मैने  इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर कल्याण सिंह को पुन: मुख्यमंत्री की कुर्सी वापस मिली । डा. गौर ने कहा कि कल्याण सिंह प्रभावशाली सीएम थे। उनके कार्यकाल में मंत्रियों को पूरी स्वतंत्रता रहती। मंदिर के लिए उन्होंने अपनी सरकार कुर्बान कर दी। उन्होंने कारसेवकों पर गोली नहीं चलने दी। उनका जाना पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है। 
विज्ञापन

3 of 5
Prayagraj News : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के प्रयागराज आगमन की फाइल फोटो। - फोटो : प्रयागराज
कल्याण सिंह ने ही दी थी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की सौगात
पूर्व राज्यपाल एवं यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह ने अपने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रयागराज को उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की सौगात दी थी। 24 मार्च 1999 को इस विश्वविद्यालय ने मूर्त रूप लिया। तत्कालीन उच्च शिक्षामंत्री रहे डा. नरेंद्र सिंह गौर  बताते हैं कि तब उन्होंने मुक्त विश्वविद्यालय के लिए  गुजारिश की थी। उसी समय तय हो  गया कि यह विश्वविद्यालय पुरुषोत्तम दास टंडन के नाम पर होगा। कल्याण सिंह के ही कार्यकाल में निजी इंजीनियरिंग कालेजों को खोले जाने की अनुमति दी गई। ताकि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए यूपी के बच्चों को दूसरे प्रदेशों में न जाना पड़े।

4 of 5
Prayagraj News : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रयागराज आगमन की फोटो (फाइल फोटो)। - फोटो : प्रयागराज
दीन दयाल प्रतिमा का भी कल्याण सिंह ने किया था अनावरण
बालसन चौराहे पर लगी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण भी पूर्व सीएम कल्याण सिंह ने किया था। वर्ष 1991-92 में मुख्यमंत्री रहने के दौरान  वह प्रयागराज आए थे। उसी दौरान उन्होंने बालसन चौराहे पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का  अनावरण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prayagraj News : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रयागराज आगमन की फाइल फोटो। - फोटो : प्रयागराज
केशव मौर्य का प्रचार करने के लिए वर्ष 2014 में आए थे कल्याण
कल्याण सिंह का प्रयागराज आगमन आखिरी बार वर्ष 2014 में हुआ था। तब अशोक सिंहल के आग्रह पर वह केशव प्रसाद मौर्य के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए आए थे। तब डिप्टी सीएम केशव को भाजपा ने फूलपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया था। उस दौरान कल्याण सिंह ने नवाबगंज में केशव प्रसाद मौर्य के लिए चुनाव प्रचार किया। भाजपा के पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय बताते हैं कि उस दौरान वह चुनावी सभा के संयोजक थे। उससे पहले वर्ष 2013 में पीटर यंग्रीन के विरोध के कारण नैनी जेल में बंद केशव प्रसाद मौर्य से मिलने कल्याण सिंह जेल गए थे।  10 नवंबर 2012 को पं. केशरी नाथ त्रिपाठी के जन्मदिन समारोह में हिस्सा लेने के लिए वह प्रयागराज आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें