फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए इरफान बने पीएम की ‘आवाज’, ईशारों में बताया पीएम के भाषण का मतलब

Sun, 01 Mar 2020 12:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 2
prayagraj news - फोटो : prayagraj
परेड ग्राउंड में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में महाराष्ट्र के इरफान खान दिव्यांगजनों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘आवाज’ बन गए। दिल्ली से आए इस साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट ने पीएम के संबोधन की एक-एक बातें दिव्यांगों को इशारों में समझाया। दिव्यांगों से संवाद में उनकी इस कुशलता के पीएम भी कायल हो गए और उन्होंने पीठ भी थपथपाई। 


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ऐसे दिव्यांगजन भी शामिल हुए थे जो सुन नहीं सकते थे। ऐसे में उन्हें प्रधानमंत्री की कही बातों को समझाने के लिए साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट भी बुलाए गए थे। इरफान इन्हीं में से एक थे जो वर्तमान में दिल्ली स्थित इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर(आईएसएलआरटीसी) में बतौर इंटरप्रेटर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उनके साथ इसी संस्थान की अन्नू गौतम भी कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। इरफान ने न सिर्फ प्रधानमंत्री बल्कि अन्य अतिथियों राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, मंत्री थावरचंद गहलोत व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की भी बातों को इशारों में दिव्यांगजनों तक पहुंचाया। उन्होंने जिस तरह से बेहद कुशल तरीके से दिव्यांगजनों से संवाद किया, उसे देखकर पीएम भी उनके कायल हो गए। यही वजह थी अपना संबोधन खत्म करने के बाद पीएम ने न सिर्फ उन्हें अपने पास बुलाया, बल्कि उनकी पीठ भी थपथपाई।


कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में इरफान ने बताया कि यह दूसरा मौका था जब उन्हें पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। इससे पहले 2017 में गुजरात के राजकोट में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित कार्यक्रम में भी पीएम मुख्य अतिथि थे और उसमें भी उन्हें बतौर इंटरप्रेटर शामिल होेने का मौका मिला था। पीएम के पीठ थपथपाने पर गदगद नजर आ रहे इरफान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री से प्रशंसा के दो शब्द मिलना उनका सौभाग्य है। यह पल उन्हें ताउम्र याद रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें