फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में बोले मोदी, सशक्त भारत के निर्माण में होगी प्रत्येक दिव्यांग की भूमिका

Sat, 29 Feb 2020 12:53 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रयागराज में आयोजित दिव्यांगजन और वृद्धजन उपकरण वितरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने ही दिव्यांगों के दुख को समझने का कार्य किया है। सशक्त भारत के निर्माण में प्रत्येक दिव्यांग की भूमिका होगी। दिव्यांगों का जीवन देखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

पीएम ने कहा कि प्रयागराज इंसाफ की भी नगरी हैं। प्रत्येक रोज यहां पर हजारों हजार लोग न्याय की आस में आते हैं। उन्होंने कहा कि यह कुंभ की नगरी है। पिछले वर्ष के कुंभ की याद ताजा करते हुए कहा कि मुझे सफाईकर्मियों का चरण धोने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 

दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण के बाद पीएम ने कहा कि यह उपकरण तो मात्र सहायक हैं। असली शक्ति तो दिव्यांगों का उनका धैर्य है जो उन्हें हर पल जूझने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
पीएम मोदी ने परेड मैदान में आयोजित दिव्यांगजन कुंभ कार्यक्रम में कहा कि उन्हें दिव्यांगों और वृद्धजनों की सेवा का अवसर मिला है। किसी को ट्राई साइकिल, किसी को सुनने की मशीन मिली है। उपकरण तो सिर्फ सहयोगी है।  असली शक्ति तो आपका धैर्य है। आपने मुश्किलों का सामना किया है। आपके जीवन से मुझे प्रेरणा मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उन्होंने कहा कि सरकार का यह दायित्व है कि सबका भला हो और सबको न्याय मिले। यही मंत्र सबका साथ  और सबका विकास का है। सरकार सबका जीवन आसान बनाने का कार्य कर रही है।130 करोड़ भारतीयों की सेवा करना हमारी प्राथमिकता है। दिव्यांगों का दुख इस सरकार ने समझा है। इसके पहले इतना ध्यान कभी नहीं दिया गया।

4 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
हमारी सरकार ने आपका साथी बनकर आपकी दिक्कतों को समझने का प्रयास किया है। बीते पांच साल में अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग कैंप लगाए गए जिसमें दिव्यांगजनों को 380 करोड़ से भी के उपकरण बांटे गए। इसके विपरीत भाजपा की सरकार ने अब तक 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का उपकरण बांट चुकी है और यह क्रम लगातार जारी है। पिछली सरकार की तुलना में भाजपा की सरकार ने ढ़ाई गुना से ज्यादा धनराशि विकलांगों के कल्याण के लिए खर्च कर चुकी है। 
विज्ञापन

5 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उन्होंने कहा कि दिव्यांगों का कल्याण तभी किया  जा सकता है जब दिव्यांगों के प्रति संवेदना हो। जब एक भारत श्रेष्ठ भारत को और मजबूत करने की कल्पना हो तब जाकर ऐसा होता है। आने वाले समय में प्रयागराज का कोई दिव्यांग चेन्नई या कहीं दूसरे राज्य में जाएगा तो उसे भाषा की दिक्कत नहीं होगी।
 
नोट को भी दिव्यांगों के अनुकूल बनाया गया है। सिक्कों को भी इसी तरह ढाला जा रहा है कि वह छूकर पहचान सकें कि कितने का सिक्का है। मोदी ने प्राइवेट चैनलों के प्रति आभार जताया  जो दिव्यांगों के लिए साइनेज के द्वारा महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। दूरदर्शन विशेष रूप से बधाई का पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
दिव्यांगों पर अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए कानूनों को सख्त किया गया है। कोई दिव्यांगों का उत्पीड़न करता है, परेशान करता है या उनका मजाक उड़ाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान हमारी सरकार ने किया है।
 
 
मोदी ने कहा कि सरकारी नौकरी में दिव्यांगों के आरक्षण की सीमा तीन प्रतिशत से बढ़ाकर चार कर दिया गया है। उच्च शिक्षा में भी तीन से बढ़ाकर पांच किया गया है। सरकार ने दो लाख दिव्यांगों को स्किल ट्रेनिंग दी है। अब पांच लाख दिव्यांगों के ट्रेनिंग का लक्ष्य है। नए भारत में हर दिव्यांग की सहभागिता सुनिश्चत की जाएगी। उन्होंने अपनी सरकार की कई योजनाओं का गुणगान किया। कहा कि 60 वर्ष की आयु के बाद आपको एक निश्चित  धनराशि मिले और आपका बचत भी सुरक्षित रहे इसके लिए प्रधानमंत्री वयोवृद्ध योजना की शुरुआत की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें