Prayagraj News : नव संवत्सर के स्वागत कार्यक्रम में मौजूद स्वामी वासुदेवानंद।
- फोटो : प्रयागराज
घंटा-घड़ियाल, डमरू, झांझ-मजीरा शंखनाद से पहली किरण का स्वागत
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानी शनिवार को नवसंवत्सर के आगमन पर सृजन जन सेवा समिति की ओर से घंटा-घड़ियाल, डमरू,झांझ-मजीरा तथा शंखनाद से सूर्य की पहली किरण का स्वागत किया गया। सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन परिसर में ‘नववर्ष स्वागत उत्सव उद्घोष’ के तहत ओम के उच्चारण से पूरा परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम अध्यक्ष स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने आशीर्वचन के दौरान पहल का स्वागत करते हुए कहा, सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सनातन समाज की है। गंगा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा, सरकारी दस्तावेजों में नवसंवत की तारीखें डालने का आदेश स्वागतयोग्य है।
आरएसएस के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा, सनातन परंपरा पूरी दुनिया में मानी जाती है। संयोजक डॉ. बीबी अग्रवाल ने शंकराचार्य जी का स्वागत करते हुए कहा, इसमें वे लोग भी शामिल होने लगे हैं जो प्रात:नहीं उठते हैं। अजय सिंह ने संचालन और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ.सविता अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विधायक राजमणि कोल, प्रवीण पटेल, गुरुप्रसाद, ब्लाक प्रमुख गंगा प्रसाद मिश्रा सहित प्रमोद बंसल, देवेश त्रिपाठी, राजीव महेश्वरी, मुरारी लाल,श्याम सुंदर,विनोद अग्रवाल आदि मौजूद थे।