Prayagraj News : अलोपीबाग स्थित अलोपशंकरी मंदिर में लगी भक्तों की कतार।
- फोटो : प्रयागराज
नवरात्र पर रेलवे परोस रहा सात्विक भोजन
नवरात्र के अवसर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने यात्रियों को सात्विक भोजन का उपहार दिया है। इसके तहत व्रत रखने वाले यात्री 1323 पर कॉल करके या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से शुद्ध और सात्विक आहार की बुकिंग कर सकते हैं।
नवरात्र के पहले दिन से ही आईआरसीटीसी ने यात्रियों को शुद्ध फलाहार भोजन की सुविधा उपलब्ध करवानी शुरू कर दी है। हालांकि पहले दिन 1323 नंबर के काम न करने की वजह से आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से ही लोगों ने बुकिंग करवाई। इस सेवा के तहत प्रयागराज जंक्शन पर नीलम फूड में पहले दिन लस्सी और खीर ही व्रत वालों के लिए उपलब्ध रही।
बताया जा रहा है कि नवरात्र के मौके पर साबूदाना टिक्की, आलू चाप, साबूदाना खिचड़ी, नवरात्रि थाली, सिंघाड़ा आलू पराठा, पनीर मखमली, कोफ्ता करी, दही आदि भी यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि ई कैटरिंग वाले स्टेशनों पर ही यह सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इन सभी आइटम की शुरूआत 99 रुपये से होगी।