फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा : संगम पर कोविड प्रोटोकॉल ध्वस्त, हजारों भक्तों ने लगाई पुण्य की डुबकी

Mon, 21 Jun 2021 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • गंगा दशहरा पर संगम पर स्नान के साथ सर्वमंगल के लिए मां गंगा की सविधि पूजा और आरती, जगह-जगह दीपदान
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news : गंगा दशहरा पर संगम पर उमड़ी भीड़। - फोटो : prayagraj
गंगा दशहरा पर रविवार को कोविड प्रोटोकाल तोड़कर हजारों श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। न लोगों के चेहरे पर मास्क न सामाजिक दूरी की चिंता रही। जाने-अनजाने में किए पापों से मुक्ति के लिए लोग बढ़े तो बढ़ते रहे। त्रिवेणी संगम पर एक तरफ स्नान और दूसरी ओर दीपदान, आरती होती रही। कोई घर, परिवार के मंगल के लिए मां गंगा से मनौती करता रहा तो कोई कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए दीप जलाता रहा। इस दौरान गंगा के तटों पर अभिषेक, पूजा और आरती भी हुई।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news : गंगा दशहरा पर संगम पर उमड़ी भीड़। - फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमण की साप्ताहिक बंदी के बावजूद भोर से ही स्नानार्थी संगम पर पहुंचने लगे। पौ फटने से पहले ही डुबकी लगने लगी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद इस सबसे बड़े स्नान पर्व पर कोविड प्रोटोकॉल ध्वस्त हो गया। लोग संगम पर बेखौफ होकर डुबकी लगाते रहे। त्रिवेणी तट भीड़ से खचाखच भरा रहा। बारिश से फिसलन के बावजूूद घाटों पर उत्साह के साथ श्रद्धालु पावन धारा में डुबकी लगाते रहे। रेती पर अनुष्ठान भी हो रहे थे। स्नान के बाद रेती पर शिव की प्रतिमाएं बनाकर लोग अर्घ्य भी देते रहे और दान, ध्यान का भी सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news : गंगा दशहरा पर संगम पर उमड़ी भीड़। - फोटो : prayagraj
महिलाएं जगह-जगह सामूहिक रूप से मां गंगा के गीत गाती रहीं। कहीं हल्दी-चंदन के टीके लगाए जा रहे थे तो कहीं तटों पर दीपमालाएं सजाई जा रही थीं। तीर्थपुरोहितों की चौकियों पर हर तरफ भीड़ लगी रही। लोग हाथों में कुश और अक्षत लेकर कामनाओं की पूर्ति के लिए संकल्प लेते रहे और तिलक-त्रिपुंड लगाकर निहाल होते रहे। संगम के अलावा रामघाट और दशाश्वमेध घाट पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ अमृत काल और चित्रा नक्षत्र में आनंदादि योग मिलने से दशहरा स्नान का महत्व और भी बढ़ गया था।

4 of 5
prayagraj news : संगम की आरती उतारतीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : prayagraj

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति समेत कई संतों ने संगम में लगाई डुबकी

गंगा दशहरा पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति समेत कई साधु-संतों ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक और अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि समेत दर्जनों संतों ने संगम पर स्नान किया। मनकामेश्वर मंदिर के पुजारी श्रीधरानंद के अलावा कई संतों ने पुण्य की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news : संगम तट पर पूजन करतीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : prayagraj
स्नान के बाद साध्वी निरंजन ज्योति ने संगम पर मां गंगा का अभिषेक कर सविधि आरती की। इस दौरान संतों के अलावा महापौर अभिलाषा गुप्ता भी मौजूद थीं। इसके बाद वह बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद अरैल में सोमेश्वर महादेव मंदिर में भी हाजिरी लगाने पहुंची। इसके बाद उन्होंने यमुना तट पर स्थित जूना अखाड़े के मौज गिरि आश्रम में पहुंच कर संतों से मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें