फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

weather report : तेज बारिश से शहर में भारी जलजमाव, घरों में घुसा पानी, जाम में घंटों फंसे लोग

Fri, 18 Jun 2021 11:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news : शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के कारण जार्जटाउन, अल्लापुर क्षेत्र में पानी के कारण घर में कैंद लोग। - फोटो : prayagraj
मानसूनी बारिश ने शुक्रवार को धीरे का झटका जोर से दिया। सुबह रिमझिम फिर दोपहर में एक घंटे की जोरदार बरसात से हर तरफ पानी ही पानी दिखा। रात 8.30 बजे तक 23.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई मोहल्लों मे घुटने तक जल जमाव शाम तक रहा। वहीं अल्लापुर के तुलसी पार्क के पास कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। इससे लोगों के घरेलू सामान खराब हो गए। बारिश थमी तो निरंजन डॉट पुल के दोनों छोर, जानसेनगंज, रामबाग, आरओबी से सेवा समिति चौराहे तक घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news : शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के कारण जार्जटाउन क्षेत्र में हुआ जलभराव। - फोटो : prayagraj
दिन में करीब 2.30 बजे बारिश ने जोर पकड़ लिया। एक घंटे की झमाझम में हर तरफ पानी भर गया। सड़कों के किनारे रूके लोग अचानक गंतव्य को निकले तो जल जमाव के साथ जाम में घंटों फंसे रहे। मेडिकल चौराहे पर भरा पानी मुसीबत बना रहा। यहां दोपहिया वाहनों की कतारें लगी रहीं। जिन चालकों ने पानी में वाहन उतारा उनके पहिए डूबे ही अधिकतर लोगों की गाड़ियां बंद हो गईं। आरओबी पर सेवा समिति चौराहे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। रामबाग स्टेशन रोड पर शाम तक पानी भरा रहा।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news : शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के कारण धूमनगंज क्षेत्र में हुए जलभराव के बीच से गुजराती कार। - फोटो : prayagraj
शहर के अल्लापुर, अलोपीबाग, जार्जटाउन में जलभराव से ज्यादा दिक्कत हुई। बाघंबरी हाउसिंग स्कीम तुलसी पार्क, टैगौर टाउन में बंशी भवन से कर्नलगंज तिराहे तक सड़क लबालब रही। टैगोर टाउन में ही रेलवे लाइन के किनारे तथा एलआईसी कॉलोनी वाला नाला उफनाने से जलभराव में गंदगी उतराती रही। अल्लापुर में 80 फीट रोड, मटियारा रोड, बाघंबरी समेत अन्य मोहल्लों की सड़कों के साथ अलोपीबाग के एफसीआई गोदाम में पानी भरा रहा। परेड मैदान में भी जलजमाव बढ़ गया है। 

4 of 5
prayagraj news : शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के कारण खुल्दाबाद थाने के पास हुए जलभराव से राहगीरों को खासी दिक्कत हुई। - फोटो : prayagraj
नगर निगम मुख्यालय में जलजमाव
एक घंटे की तेज बारिश में शुक्रवार को नगरनिगम मुख्यालय परिसर में भी पानी भर गया। बाद में काफी जतन के बाद डेढ़ घंटे में स्थिति सामान्य हुई। वहीं शहर के बाई का बाग, रामबाग, बैरहना, क्रास्थवेट रोड, मुट्ठीगंज में तिलक रोड, कीडगंज में भार्गव रोड, करेली, खुल्दाबाद, स्टेशन रोड, काटजू रोड, प्रीतम नगर कॉलोनी, लूकरगंज समेत पॉश इलाके सिविल लाइंस और अशोक नगर में भी सड़कों के साथ फुटपाथ पर पानी लगा रहा। ट्रांसपोर्ट नगर धूमनगंज में प्रशासनिक लापरवाही साफ दिखी। यहां नाला जाम होने से जलभराव में कारों के पहिए डूबे दिखे। लोगों ने नाला सफाई कराने की मांग की है। करीब दो घंटे बाद जलजमाव कम हुआ तब लोगों ने आवागमन शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news : शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के कारण जार्जटाउन क्षेत्र में हुआ जलभराव। - फोटो : prayagraj
नाला सफाई के दावे फुस्स, खर्च पांच करोड़
तेज बारिश ने एक बार फिर नाला सफाई कार्यों की पोल खोल दी। शहर के बड़े ही नहीं छोटे नालों के साथ घनी आबादी वाले पुराने मोहल्लों में नालियां भी उफनाईं। गंदगी बारिश के पानी के साथ सड़कों और गलियोें पर दिखी। नागरिक संघर्ष मोर्चा के संयोजक शिव सेवक सिंह ने आरोप लगाया है कि नाला सफाई पर करोड़ पांच करोड़ रुपये का खर्च प्रस्तावित है। दावा है कि सभी नालों की सफाई की जा चुकी है, लेकिन सच्चाई सबके सामने है। वहीं पार्षद कमलेश सिंह बताया कि जल निकासी की समस्या बनी है। कारण नालों की सफाई ठीक से न होना है। उन्होंने बताया कि मोरी गेट खुलवाने के बाद जलजमाव का होना इस बात की पुष्टि करता है कि नालों की सफाई ठीक से नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें