गलवां घाटी झड़प में शहीद हुए बिहार रेजीमेंट के नायक दीपक सिंह के पार्थिव शरीर को गुरुवार को विशेष विमान से प्रयागराज लाया गया। रात में मिलिट्री हॉस्पिटल में रखने के बाद शुक्रवार सुबह सैन्य अधिकारियों और जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
2 of 5
शहीद नायक दीपक सिंह
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज मण्डल के मण्डलायुक्त आर रमेश कुमार, मेजर जनरल आई एम लांबा, पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह, जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने शहीद दीपक सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति व परिजनों को साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
3 of 5
शहीद नायक दीपक सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
शहीद दीपक सिंह 16 बिहार रेजीमेंट से थे और एलएसी पर लद्दाख क्षेत्र में तैनात थे। मूल रूप से मध्यप्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले जांबाज का जन्म 15 जुलाई 1989 को हुआ था। उन्हें प्रयागराज में श्रद्धांजलि देने के लिए ब्रिगेडियर संदीप भंडारी, ब्रिगेडियर आर पी सिंह और कर्नल दाबास भी मौजूद रहे।
4 of 5
शहीद नायक दीपक सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पार्थिव शरीर को विशेष वाहन से लेकर रीवा स्थित उनके पैतृक घर के लिए सैनिक रवाना हो गए। मालूम हो कि गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में नायक दीपक कुमार भी शहीद हो गए थे। इसके बाद से ही रीवा स्थित उनके गांव में सभी लोग पार्थिव शरीर की प्रतीक्षा कर रहे थे। गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ से विशेष विमान से बमरौली एयरपोर्ट लाया गया। यह विमान चंडीगढ़ से पटना, रांची होते हुए प्रयागराज आया, क्योंकि विमान में अन्य शहीदों के भी पार्थिव शरीर रखे गए थे।
शहीद नायक दीपक सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
पूरे सम्मान के साथ रात भर दीपक कुमार का पार्थिव शरीर मिलिट्री हॉस्पिटल में रखा गया। शुक्रवार सुबह मिलिट्री हॉस्पिटल परिसर में जीओसी मेजर जनरल आईएम लांबा, प्रयागराज के कमिश्नर आर रमेश कुमार, आईजी के पी सिंह, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एसएसपी अभिषेक दीक्षित ,डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर आरपी सिंह, ब्रिगेडियर संदीप भंडारी ,कर्नल दाबास, कर्नल जीएस मनीष कुमार आदि ने दीपक कुमार के पार्थिव शरीर के समक्ष पुष्प चक्र अर्पित किया।
सुबह 10:00 बजे के आसपास मिलिट्री हॉस्पिटल से सेना के वाहन और फूलों से सजी एक एंबुलेंस द्वारा शहीद दीपक कुमार का पार्थिव शरीर प्रयागराज से सड़क मार्ग द्वारा रीवा के लिए भेजा गया। इस दौरान शहर के कुछ स्थानों पर शहीद के पार्थिव शरीर वाले वाहन पर लोगों ने पुष्प वर्षा भी की।