फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: कोरोना के आठ नए मरीज, संक्रमितों की संख्या 181 पर पहुंची

Fri, 19 Jun 2020 01:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

कोरोना मीटर 
  1. जिले में कुल मरीजों की संख्या- 181
  2. पिछले 24 घंटे में मिले नए मरीज--05
  3. एक्टिव केस---41
  4. मरीज ठीक होकर घर गए- 132
  5. जिले में कुल हॉट स्पॉट- 98
  6. अब तक कितनी मौत- 07
विज्ञापन
1 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें दो शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में एल्गिन रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले पिता-पुत्री हैं। होलागढ़ के एक संक्रमित को छोड़कर किसी की भी ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं है। एक संक्रमित एसआरएन अस्पताल में भर्ती है। 

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक एल्गिन रोड निवासी 58 वर्षीय संक्रमित की 28 वर्षीय बेटी भी कोविड संक्रमित है। बुखार और कफ-खांसी की शिकायत पर उन्होंने जांच कराई और वे कोविड संक्रमित पाए गए। 

होलागढ़ के कटरा बलियान निवासी एक 46 वर्षीय मरीज 24 मई को परिवार के साथ स्पेशल ट्रेन से यहां आया था। चेस्ट पेन की शिकायत पर 14 जून को उसे एसआरएन अस्पताल के सस्पेक्टेड वार्ड में भर्ती 
विज्ञापन

2 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
 

कर जांच के लिए नमूना भेजा गया था। 

नैनी में एडीए कॉलोनी में एमआईजी फ्लैट निवासी गर्भवती महिला की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने एहतियातन प्रसव से पहले जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें संत कबीर नगर से आया बताया गया, लेकिन काफी दिनों से वह नैनी में ही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसी क्रम में मीरापुर के एक नर्सिंग होम में ट्यूमर का ऑपरेशन कराने को भर्ती बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। बहादुरगंज निवासी महिला की ऑपरेशन से पहले जांच हुई और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया।

नोडल अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्कियों और परिवारीजनों को क्वारंटीन किया गया है। वहीं मीरापुर के अस्पताल के डॉक्टर समेत छह स्टाफ क्वारंटीन किए गए हैं। उस वार्ड को सील कर सैनिटाइज कराया गया, जहां उन्हें भर्ती किया गया था। अब अस्पताल कर्मियों और मरीज के संपर्क में आने वालों की कोविड जांच कराई जाएगी। इसके लिए टीम विवरण जुटा रही है। 

4 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शिवकुटी में 250 घरों में जांच, मोहल्ले में सैनिटाइजेशन

जिले के पूर्व नोडल अधिकारी कोरोना के संक्रमित पाए जाने के बाद सील शिवकुटी मोहल्ला सील कर दिया गया है। हॉटस्पॉट घोषित इस क्षेत्र में बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय पार्षद कमलेश तिवारी ने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ सैनिटाइजेशन का काम कराया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की चार टीमों ने घर-घर जाकर लोगों की जांच की। सीएमओ के मुताबिक संक्रमित पाए गए अफसर के घर के आसपास रहने वाले करीब 250 घरों में जांच और सैनिटाइजेशन का काम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj

रोज बन रहे नए हॉट स्पॉट

शहर में लूकरगंज के बाद अब अल्लापुर, शिवकुटी, बहादुरगंज, नया कटरा, लक्ष्मी टॉकीज, लोकनाथ, शाहगंज, कोलहन टोला, सुलेम सराय, ट्रांसपोर्टनगर, अशोक नगर, नैनी-झूंसी  समेत दो दर्जन से अधिक हॉट स्पॉट
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Corona Vaccine Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

तीन और कोरोना पॉजिटिव, निजी पैथालॉजी केंद्रों में कराई जांच 

जिले में बृहस्पतिवार को आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। पांच की जांच एमएलएन मेडिकल कॉलेज तो तीन की जांच निजी पैथालॉजी केंद्रों में कराई गई। सूबेदारगंज निवासी संक्रमित मुंडेरा के एक अस्पताल में भर्ती है। वहीं टैगोर टाउन निवासी 59 वर्षीय बुजुर्ग ने बुखार, खांसी की शिकायत से परेशान होकर जांच कराई थी। तीसरी संक्रमित महिला जौनपुर की रहने वाली हैं। वह यहां क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में इलाज करा रही हैं। तीनों मरीजों कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें