Prayagraj News : राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर काम तेजी से चल रहा है।
- फोटो : प्रयागराज
राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 12 जिलों से करीब 15 सौ कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। एसपी प्रोटोकाल कुलदीप सिंह ने बताया कि फोर्स आनी शुरू हो गई है। गुरुवार तक सभी की रिपोर्टिंग हो जाएगी। आज एडीजी, आईजी, डीआईजी, कमिश्नर और डीएम आदि अधिकारियों ने पोलो ग्राउंड, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।