फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश-डिंपल की शादी की 24वीं सालगिरह: ऐसे राजी हुए थे पिता मुलायम, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

Fri, 24 Nov 2023 06:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
1 of 9
अखिलेश डिंपल यादव की शादी की सालगिरह - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की 24 नवंबर 1999 को शादी हुई थी। आज दोनों की 24वीं सालगिरह है। दोनों की शादी की सालगिरह पर समाजवादी पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ता बधाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लोग प्यार से डिंपल यादव को डिंपल भाभी बुलाते हैं। कहते हैं कि दोनों की शादी से पिता मुलायम सिंह यादव खुश नहीं थे। लेकिन बाद में मान गए। पूर्व सीएम अखिलेश यादव और डिंपल की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। यहां जानें दोनों की पहली मुलाकात से अब तक के सफर से जुड़ी खास बातें...
विज्ञापन

2 of 9
अखिलेश डिंपल यादव की शादी की सालगिरह - फोटो : सोशल मीडिया
मुलायम परिवार के लिए नवंबर महीने की 24 तारीख बेहद खास होती है। साल 1999 में ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की शादी हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई फिर प्यार शादी तक पहुंच गया। लेकिन दोनों के माता-पिता पहले इस रिश्ते से राजी नहीं थे।
विज्ञापन

3 of 9
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
ऐसा कहा जाता है कि पिता मुलायम सिंह यादव अपने बेटे की इस शादी के लिए राजी नहीं हुए थे। लेकिन बाद में कुछ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के काफी समझाने और जोर देने पर वे भी मान गए। मुलायम की रजामंदी के पीछे एक वजह यह भी बताई जाती है कि इस शादी को अखिलेश की दादी मूर्तिदेवी का आशीर्वाद मिला था।

4 of 9
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : Facebook/Dimple Yadav
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की पहली मुलाकात तब हुई थी, जब अखिलेश 21 साल के थे और डिंपल महज 17 साल की थीं। उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के यहां हुई थी। तब डिंपल लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही थीं। धीरे-धीरे उनकी यह मुलाकातें प्यार में बदल गई। 4 साल डेट करने के बाद 1999 में घर वालों की इजाजत के बाद दोनों की शादी हुई। अखिलेश के लिए उनकी पत्नी डिंपल उनके राजनीतिक कॅरियर में लेडीलक साबित हुईं।
विज्ञापन

5 of 9
अखिलेश डिंपल यादव की शादी की सालगिरह - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा भी कहा जाता है कि पहले तत्कालीन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने बेटे की इस शादी के लिए राजी नहीं थे। लेकिन बाद में कुछ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के काफी समझाने और जोर देने पर वे भी मान गए। मुलायम की रजामंदी के पीछे एक वजह यह भी बताई जाती है कि इस शादी को अखिलेश की दादी मूर्तिदेवी का आशीर्वाद प्राप्त था। 
विज्ञापन

6 of 9
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
घर वालों के बीच टीपू और युवा समाजवादियों के बीच ‘भैया’ नाम से पहचाने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि डिंपल का हाथ थामने के लिए उन्हें दादी का साथ व सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

7 of 9
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
यह भी खुलासा किया कि इंजीनियरिंग से राजनीति में आकर और उत्तर प्रदेश में अब तक के इतिहास में सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड बनाने वाले अखिलेश उर्फ टीपू बचपन में आम बच्चों से अलग नहीं थे। वह कंपट के लिए पेड़ पर चढ़ जाते थे। नीचे तब उतरते जब उन्हें कंपट (टाफी) दे दी जाती।

8 of 9
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव - फोटो : Facebook/The Best Cm of Up Akhilesh Yadav
बताया जाता है कि जब अखिलेश की मुलाकात डिंपल से हुई उन दिनों डिंपल लखनऊ विश्वविद्यालय से कॉमर्स की पढ़ाई कर रही थीं। वहीं अखिलेश ऑस्ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय से एन्वॉयरमेंटल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री लेकर लौटे थे।
विज्ञापन

9 of 9
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव
अखिलेश की रुचि राजनीति और स्पोर्ट्स में है। वहीं डिंपल को घुड़सवारी और पेंटिंग का शौक है। इसके अलावा डिंपल यादव को हार्ड रॉक संगीत भी बेहद पसंद है। इस शादी के लिए अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव तैयार नहीं थे। मुलायम सिंह के मित्र अमर सिंह ने उन्हें इस शादी के लिए मनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें