यूट्यूबर मालती चौहान
- फोटो : अमर उजाला।
मालती चौहान और पति विष्णु के बीच काफी दिनों से शक को लेकर विवाद चल रहा था। मालती जहां एक लड़की से विष्णु के संबंध होने की शंका में थी। वहीं विष्णु को मालती से एक युवक के संबंध होने का शक रहता था, लेकिन तीन महीने से मामले ने तूल पकड़ लिया था। जो सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर काफी वायरल हो चुका है। यह प्रकरण तीन बार स्थानीय थाने पर पहुंच चुका है। इतना ही नहीं इस मामले के पटाक्षेप के लिए अन्य यू-ट्यूबर टीम द्वारा हस्तक्षेप किया गया, लेकिन बात नहीं बन सकी थी। दिन प्रति दिन आरोप-प्रत्यारोप चलता रहा।