फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगिता हत्याकांड: फोरेंसिक टीम को विवेक की कार से मिले सबूत, फोन से ऑडियो क्लिप भी रिकवर की

Sat, 22 Aug 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
योगिता गौतम की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
आगरा में जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या में जेल गए आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी ने कार से खून के धब्बे मिटाने के लिए उसे दो बार धोया था। योगिता से बातचीत की ऑडियो अपने मोबाइल से डिलीट कर दी थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने कार में दो जगह खून के धब्बे ढूंढ लिए। ऑडियो क्लिप भी रिकवर कर ली। ये उसके खिलाफ बड़ा सुबूत बनेंगे। 


संबंधित खबर- योगिता गौतम हत्याकांड: आरोपी डॉक्टर का कुबूलनामा- वो किसी और की हो जाए, बर्दाश्त नहीं था
विज्ञापन

2 of 6
विवेक की कार की जांच करते फोरेंसिक टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को फोरेंसिक टीम ने कार का मुआयना किया। एक बार तो कार में खून नहीं मिलने पर फोरेंसिक एक्सपर्ट भी गच्चा खा गए। मगर, दूसरी बार टीम ने गहनता से छानबीन की तो कार की सीट पर बाल और पायदान पर खून के छींटे मिल गए। 


संबंधित खबर- योगिता गौतम हत्याकांड: आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी तक ऐसे पहुंची पुलिस, पढ़ें पूरा घटनाक्रम
विज्ञापन

3 of 6
योगिता गौतम की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
डॉ. विवेक तिवारी डॉ. योगिता गौतम की हत्या करने अपनी नई टाटा नेक्सॉन गाड़ी से आया था। गाड़ी में बैठाने के बाद दोनों में झगड़े के बाद गुत्थमगुत्था हो गई थी। इस दौरान डॉ. योगिता ने विवेक के बाल पकड़ लिए थे। इस पर विवेक ने गला दबाने के बाद रिवाल्वर से गोली मार दी थी। 


संबंधित खबर- योगिता गौतम हत्याकांड: आरोपी डॉक्टर ने 'खौफनाक' तरीके से ली जान, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

4 of 6
योगिता का हत्यारोपी विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के बाद विवेक तिवारी कार लेकर फरार हो गया था। विवेक उरई में मेडिकल अफसर होने के साथ ही मेडिको लीगल रिपोर्ट तैयार करता था। ऐसे में उसे पता था कि कौन से साक्ष्य कोर्ट में अहम साबित होते हैं। पुलिस का कहना है कि उसने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।
विज्ञापन

5 of 6
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिए हैं। इन्हें जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जालौन के उरई में मेडिकल ऑफिसर विवेक को गुरुवार को जेल भेज दिया गया था। दिल्ली निवासी डॉ. योगिता की हत्या मंगलवार की शाम को की गई थी। वो एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Doctor yogita murder - फोटो : अमर उजाला
डॉ. विवेक ने हत्याकांड के बाद रिवाल्वर और खून से सने कपड़ों को फेंकने की बात कही थी। वहीं डॉ. योगिता का मोबाइल भी नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस तीनों की बरामदगी के लिए शुक्रवार को सर्च आपरेशन चलाया। पुलिस ने फतेहाबाद रोड से लेकर एक्सप्रेस के टोल के आसपास तक देखा। जालौन और कानपुर पुलिस से रिवाल्वर और कपड़ों को ढूंढने के लिए समन्वय स्थापित किया गया है। एक पुलिस टीम को लगाया गया है, जो इनकी तलाश में लगी है। डॉ. योगिता का मोबाइल बंद जा रहा है। रिवाल्वर नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें