उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव सोथरा निवासी अर्जुन की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गमछे से गला दबाकर की थी। थाना सिरसागंज पुलिस ने आरोपी मोहिनी और उसके प्रेमी हैप्पी उर्फ सुरजीत को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
2 of 5
सीओ डॉ. ईरज राजा हत्यारोपी से पूछताछ के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि विगत 27 जून को थाना सिरसागंज के गांव सोथरा निवासी अर्जुन कुमार पुत्र स्व. ध्वज कुमार का शव घर के बाहर पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में मृतक की पत्नी मोहनी देवी ने अर्जुन के ट्रैक्टर चालक गोलू पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस ने पकड़े अर्जुन के हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
मामले की विवेचना करते समय थानाध्यक्ष सिरसागंज गिरीशचंद्र गौतम को हत्या में मोहिनी के शामिल होने के सुबूत मिले। गुरुवार सुबह पुलिस ने सूचना पर मोहिनी और उसके प्रेमी थाना नसीरपुर के लखनई निवासी हैप्पी उर्फ सुरजीत पुत्र शिवकुमार को सोथरा स्थित ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।
4 of 5
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी प्रेमी और पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
कड़ाई से पूछताछ में मोहिनी ने अर्जुन की हत्या करने की बात कबूल की। क्षेत्राधिकारी डॉ. ईरज रजा ने बताया कि पूछताछ में मोहिनी ने बताया कि विगत एक वर्ष पूर्व उसके लखनई निवासी हैप्पी उर्फ सुरजीत से विवाहेतर संबंध हो गए थे। जानकारी पर अर्जुन विरोध करने लगा।
थाने में हत्यारोपी पत्नी व उसका प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
विरोध के चलते ही मोहिनी और हैप्पी उर्फ सुरजीत ने उसकी हत्या करने का फैसला किया और 26 एवं 27 जून की रात गमछे से गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया। मोहिनी ने स्वीकार किया कि गोलू को झूठा फंसाने के उद्देश्य से उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।