फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख में हत्या का सौदा: पति को रास्ते से हटाने के लिए रची खूनी साजिश, ट्रक से कुचलकर मार डाला, तीन गिरफ्तार

Sat, 02 Oct 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
1 of 5
एटा: पुलिस ने पकड़े हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एटा के थाना मलावन क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव सेंथरी के पास करीब 15 दिन पूर्व जयप्रकाश निवासी पोस्ट ऑफिस वाली गली खंदारी थाना हरीपर्वत आगरा की हत्या ट्रक से कुचलकर की गई थी। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पत्नी ने ही सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने पत्नी सहित तीन को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि 17 सितंबर की रात जयप्रकाश की हत्या पत्नी रेनू उर्फ पूजा ने सुपारी देकर कराई थी। इसका खुलासा सर्विलांस की मदद से कर दिया गया है। हत्या में शामिल शैलेंद्र उर्फ शैलेष व विजय सिंह निवासी जिलही थाना बेवर जिला मैनपुरी और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपी नीशू निवासी नगला टाकन थाना बेवर जिला मैनपुरी और मनोज  निवासी अहमदपुर करुआमई थाना बेवर जिला मैनपुरी फरार हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एसएसपी उदय शंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी का कहना कि पूछताछ में पत्नी ने बताया कि वह आगरा स्थित कलक्ट्रेट पर एक अधिवक्ता के यहां मुंशी है। देर-सवेर घर पहुंचने पर पति शक करता था। इसी वजह से 2020 में तलाक के लिए वाद दायर किया था। परेशान होकर पति को रास्ते से हटाने के लिए अधिवक्ता के चैंबर पर आने वाली नीशू से संपर्क किया। जिसने विजय सिंह से मुलाकात कराई और एक लाख रुपये में हत्या का सौदा तय हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
जयप्रकाश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
योजना के तहत विजय सिंह आदि पति को नौकरी दिलाने के बहाने कार में मैनपुरी लाए, रास्ते में शराब पिलाई। सेंथरी के पास धक्का देकर जयप्रकाश को सड़क पर गिराया, इससे पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

4 of 5
एटा पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
शव ले जाकर आगरा में लगाया था जाम
एटा में शव सड़क किनारे मिलने के बाद जयप्रकाश के परिजनों ने आगरा में जाम लगा दिया था। इसके बाद रात में ही मुकदमा दर्ज किया गया। जाम लगवाने में हत्यारोपी पत्नी भी साथ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दुष्कर्म के मामले में एक सिपाही को भिजवा चुकी है जेल
पति की हत्या कराने वाली महिला के एक आरक्षी से संबंध थे और उसका घर पर आना-जाना था। इसका पति व अन्य परिजन विरोध करते थे। दबाव में आकर आरक्षी को दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवा चुकी है। 

संबंधित खबर...
एटा में मिला आगरा के युवक का शव: मोहल्ले के युवक पर हत्या का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें