मथुरा के वृंदावन के आश्रमों में रहने वाली विधवा महिलाओं ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखियां भेजी हैं। दो वर्ष पहले कुछ महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर गई थीं, लेकिन इस बार कोरोना के कारण ये महिलाएं प्रधानमंत्री को अपने हाथों से राखी बांधने नहीं जा सकेंगी। इसलिए शनिवार को उनके द्वारा तैयार की गईं 251 विशेष राखियों को प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा गया है। इन राखियों पर पीएम मोदी की तस्वीर है। विधवा महिलाओं ने इन राखियों के साथ विशिष्ट वृंदावन-थीम वाले मास्क भी तैयार कर भेजे हैं।