फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी: हर तरफ छाया वसंती उल्लास, देखिए 'ऋतुराज' के स्वागत की अद्भुत तस्वीरें

Thu, 30 Jan 2020 03:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
दयालबाग में सजावट - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी पर आगरा के दयालबाग में अद्भुत नजारा दिखाई दिया। ऐसा लग रहा था कि मानो धरा ने पीली चुनरिया ओढ़ ली हो। चार दिवसीय वसंत महोत्सव में दुनियाभर से आए सत्संगी वासंती रंग में सराबोर हो गए। अगली स्लाइड्स में देखिए वसंत की अद्भुत तस्वीरें....
विज्ञापन

2 of 6
वसंत महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
दरवाजे पर पीले रंग की झालर, आंगन में रंगोली और घरों को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया है। प्रेम नगर, स्वामी नगर, विद्युत कॉलोनी, श्वेत कॉलोनी, दयालबाग शिक्षण संस्थान पीले रंग की सजावट से आकर्षण लग रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
वसंत महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
मुबारक कुआं, मानसरोवर गार्डन की सजावट बेहद ही आकर्षण है। रात में विद्युत झालर देखने लायक है। देश-विदेश से आए सत्संगी वसंत महोत्सव का आनंद उठा रहे हैं। इसकी सेल्फी और फोटो खींचकर यादगार बना रहे हैं। 

4 of 6
दयालबाग में सजावट - फोटो : अमर उजाला
दयालबाग के मीडिया प्रभारी डॉ. एसके नैयर ने बताया कि आयोजन में 15-20 हजार सत्संगी देश-विदेश से आए हैं। राधास्वामी मत के देश-विदेश में स्थापित 500 केंद्रों पर वसंत पर्व मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
हैरतअंगेज करतब करते जिमनास्ट - फोटो : अमर उजाला
वसंत महोत्सव के तीसरे दिन जिमनास्टों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। पिरामिड, योगासन समेत कई करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हैरतअंगेज करतब करते जिमनास्ट - फोटो : अमर उजाला
करीब तीन घंटे तक चले आयोजन में पांच हजार से अधिक सत्संगी देखने के लिए जुटे। जिमनास्ट प्रदर्शन में 12 से 30 साल के युवाओं ने भाग लिया। इसमें एकल से सामूहिक वर्ग में जिमनास्टों ने शानदार प्रदर्शन किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें