प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने आरोप लगाए कि विपक्षी दल, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के स्थानीय नेता सफल नहीं होने पर हैदराबाद व पश्चिम बंगाल से नेताओं को बुलाकर किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। लेकिन भाकियू भानु राष्ट्रवादी विचारधारा में विश्वास रखने वाला संगठन है। उन्होंने इस दौरान जय जवान, जय किसान, वंदे मातरम के नारे लगाए। भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह को आश्वासन दिया कि नहर में पानी, सड़क के सुधार के साथ अन्य मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनको पूर्ण कराया जाएगा।