आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 में पांच दुकानों के ढहने से मलबे में दबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। रात में पोस्टमार्टम के बाद रविवार की सुबह दोनों भाइयों की अर्थियां एक साथ उठीं तो परिवार में चीत्कार मच गया। गमगीन माहौल में कैलाश मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-3 में पांच भाइयों के अलग-अलग घर हैं। हादसे में जान गंवाने वाले विष्णु उपाध्याय प्रापर्टी डीलर थे। उनके परिवार में पत्नी रेखा, बेटे राहुल और रोहित हैं। घर के ही एक हिस्से में बांके बिहारी नाम से मिनी बाजार चलाते हैं। बेटी शिवानी पढ़ाई कर रही है।
ये भी पढ़ें - जेल में फूट-फूटकर रोई निकिता: व्हाट्सएप चैट और वीडियो... कहां है मानव की पत्नी का फोन? मोबाइल से खुलेंगे राज