आगरा पुलिस हिरासत में सफाई कर्मी अरुण की मौत हुई। उनके भाई सोनू ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें पुलिसकर्मियों पर कड़ाई और बदसलूकी से पूछताछ के कारण मौत के आरोप लगाए गए। मुकदमे की विवेचना निष्पक्ष तरीके से हो, इस पर ही एडीजी राजीव कृष्ण ने अलीगढ़ रेंज के किसी जिले से विवेचना कराने के आदेश दिए हैं। अरुण की मौत के बाद परिवार के लोगों ने सीधे-सीधे पुलिस पर पिटाई के आरोप लगाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर चोट के चार निशान मिले हैं। हालांकि मौत का कारण हृदय घात से होना आया है। घरवाले निष्पक्ष जांच चाहते हैं जिससे उन्हें न्याय मिल सके। एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि हत्या के मुकदमे की विवेचना अलीगढ़ रेंज के जिले से कराई जाएगी। जिससे निष्पक्ष जांच की जा सके। एसएसपी से रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है, जिससे विवेचना जल्द ट्रांसफर कर दी जाए।