फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की लापरवाही से 3000 बीघा फसल जलमग्न, खेतों का हाल देख छलके किसान के आंसू

Sat, 18 Jan 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 9
पानी में डूबी फसलें - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में बृहस्पतिवार की रात निचली गंग नहर में जगह-जगह खंदी लगने से करीब तीन हजार बीघा में खड़ी आलू, गेहूं एवं सरसों की फसल जलमग्न हो गई। बूंदाबांदी और कड़ाके की सर्दी में किसान फसल को बचाने के प्रयास में जुटे रहे। 
विज्ञापन

2 of 9
नहर में लगी खंदी - फोटो : अमर उजाला
बड़े-बूढ़े और बच्चे खंदी पानी के लिए पूरी रात जागे। मदद के लिए अफसरों को फोन किए, लेकिन मदद नहीं मिली। किसानों का कहना था कि किसान अफसरों की लापरवाही से लुट गया है। अगर क्षमता से अधिक पानी नहर में नहीं छोड़ा जाता तो खंदी नहीं लगती।
विज्ञापन

3 of 9
गांव तक पहुंचा नहर का पानी - फोटो : अमर उजाला
जिले में बृहस्पतिवार को पहले बेमौसम बारिश आफत बनकर बरसी। रात में निचली गंग नहर में सात स्थानों पर खंदी लग गई। इससे 20 गांव के सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई। इतना ही नहीं, पानी आसपास के गांवों तक पहुंच गया। 

4 of 9
रातभर खंदी बांधने में जुटे रहे किसान - फोटो : अमर उजाला
खेतों में पानी भरने से नुकसान की संभावना को लेकर किसानों के चेहरे मुरझाए गए। किसान रातभर निजी संसाधनों से खंदी पाटने में जुटे रहे। विभागीय उदासीनता को लेकर किसानों ने विरोध भी दर्ज कराया। दन्नाहार क्षेत्र में एक किलोमीटर नहर पटरी पर छह जगह खंदी लगी। 
विज्ञापन

5 of 9
नहर में लगी खंदी - फोटो : अमर उजाला
निचली गंग नहर इटावा ब्रांच में बृहस्पतिवार रात सात स्थानों पर खंदी लग गई। खंदी लगने की वजह नहर में पानी अधिक छोड़ा जाना बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार रात नहर में पानी अधिक छोड़ दिया गया। इससे रात करीब 12 बजे खंदी लगी। 
विज्ञापन

6 of 9
नहर में लगी खंदी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी होते ही किसान खंदी ठीक करने में जुट गए, लेकिन पानी का बहाव तेज होने की वजह से उन्हें परेशान होना पड़ा। किसानों के अनुसार एक किलोमीटर में दन्नाहार क्षेत्र में छह जगह खंदी लगी। 
विज्ञापन

7 of 9
जलमग्न हुई गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
नगला हरी सिंह के पास करीब आठ सौ बीघा, उधन्ना गांव के पास करीब सात सौ बीघा, नगला बूंचा के पास पांच सौ, गांगसी गांव के पास पांच सौ और सराय गांव के पास करीब चार सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। इसके अलावा घिरोर नहर पुल के पास खंदी लगने से करीब दो सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। 

8 of 9
जेसीबी से बांधी गई नहर की खंदी - फोटो : अमर उजाला
गांगसी के पास खंदी ठीक करने में जुटे ग्रामीण अंकित कुमार, ओमवीर, धर्मेंद्र सिंह, शीलेश कुमार, वेदराम ने बताया कि रात में ही नहर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों ने ही एकजुट होकर अपनी संसाधनों से खंदी रोकने का काम किया। 
 
विज्ञापन

9 of 9
किसान - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने नहर का पानी बंद कराकर किसानों की मदद की। शुक्रवार सुबह तहसीलदार सदर, नरेंद्र सिंह और लेखपाल चंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दोपहर में एसडीएम सदर रजनीकांत मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें