ताजमहल में ग्रुप फोटो खिंचाते विदेशी पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में मास्क के बिना प्रवेश न करने के नियम के कारण पर्यटक मास्क लगाकर तो प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद मास्क हटा दे रहे हैं। सेंट्रल टैंक पर डायना सीट और रॉयल गेट के साथ मुख्य मकबरे पर बिना मास्क के ही पर्यटक नजर आ रहे हैं। एएसआई कर्मचारियों ने ऐसे पर्यटकों को मास्क लगाने के लिए टोका, लेकिन वे नहीं माने। रॉयल गेट पर लगी रेलिंग से सटकर और उसे छूते हुए फोटोग्राफी कर रहे हैं, जबकि कोरोना संक्रमण के कारण रेलिंग और दीवारों को छूने की मनाही वाले बोर्ड एएसआई ने जगह जगह लगा रखे हैं।