फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला विधानसभा उपचुनाव: भाजपा में टिकट के दावेदारों में सांसद की बेटी सहित पूर्व मेयर भी शामिल

Sun, 04 Oct 2020 09:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सांसद एसपी सिंह बघेल की बेटी सलोनी (बायें), पूर्व मेयर अंजुला माहौर (दायें) - फोटो : अमर उजाला
टूंडला विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन है। इनमें आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल की बेटी सलोनी और पूर्व मेयर अंजुला माहौर भी शामिल हैं। एसपी सिंह बघेल के सांसद बनने पर ही टूंडला सीट खाली हुई थी। अंजुला माहौर भाजपा संगठन में प्रदेश मंत्री हैं, इसलिए दावा उनका भी कमजोर नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
अमर उजाला अखबार पढ़ते भाजपा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के भाजपा सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल टूंडला विधानसभा से विधायक बनकर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था, तब से यह सीट खाली चल रही है। इस पर उपचुनाव होना है। तीन नवंबर को इस सीट के उपचुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
डॉ. सलोनी बघेल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा में टूंडला के सियासी मैदान में उतरने के लिए टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। इनमें टूंडला और फिरोजाबाद के अलावा आगरा के भाजपा नेता भी शामिल हैं। आगरा के भाजपा सांसद और पूर्व विधायक टूंडला प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की पुत्री डॉ. सलोनी बघेल ने भी टिकट के लिए आवेदन किया है। 

4 of 5
पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर, टूंडला क्षेत्र के पूर्व विधायक शिव सिंह चक - फोटो : अमर उजाला
टूंडला विधानसभा सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के लिए आगरा की पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर, टूंडला क्षेत्र के पूर्व विधायक शिव सिंह चक, पूर्व विधायक मोहन देव शंखवार, जगन सेठ, लाखन सिंह सीडीओ, राकेश शंखवार, नीलम दिवाकर, ब्रह्मदत्त दिवाकर, भंवर सिंह धनगर, ओम प्रकाश चक, रामसेवक बैद्य, रामतीरथ चक ने भी आवेदन किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान अधिकारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिला प्रशासन ने टूंडला उपचुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन और 37 सेक्टरों में बांटा है। साथ ही अफसरों की तैनाती कर दी गई है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों का सत्यापन कर प्रशासन को व्यवस्थाओं की रिपोर्ट देंगे। चुनाव में ढाई हजार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन नौ अक्तूबर से प्रारंभ होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें