फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार पर छलके आंसू: फिरोजाबाद में रो पड़ीं सपा प्रत्याशी रुचि यादव, प्रशासन पर धोखाधड़ी का आरोप

Sun, 04 Jul 2021 08:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
सपा प्रत्याशी रुचि यादव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हारने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) रुचि यादव की प्रत्याशी रो पड़ीं। रुचि यादव ने आरोप लगाया है कि सपा के सदस्यों को वोट देने से पहले विपक्षी के पास ले जाया गया। जिला प्रशासन ने धोखाधड़ी की है। बता दें कि फिरोजाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित प्रत्याशी हर्षिता सिंह ने जीत दर्ज की है। एमबीए पास हर्षिता सिंह पूर्व मंत्री जयवीर सिंह की पुत्रवधू हैं। उन्होंने वार्ड संख्या-15 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। अब उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। उनकी जीत से भाजपाइयों में खुशी की लहर है। वहीं हार के बाद सपा के खेमे में मायूसी छा गई।   





अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
विजयी प्रत्याशी हर्षिता सिंह - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। सभी 33 सदस्यों ने वोट डाले। भाजपा समर्थित हर्षिता सिंह के पक्ष में 18 वोट पड़े, जबकि 12 सपा को वोट पड़े। जबकि तीन वोट निरस्त हो गए। इस तरह हर्षिता ने छह वोटों से जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन

3 of 5
UP Jila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021: फिरोजाबाद में बैरिकेडिंग कर रोके गए सपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला
नाटकीय घटनाक्रम में यह रहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद अक्षय यादव और एमएलसी दिलीप यादव खुद सुबह 10:30 बजे 17 जिला पंचायत सदस्यों को लेकर पहुंचे। सभी को गेट के अंदर किया, लेकिन सपा प्रत्याशी के पक्ष में सिर्फ 12 सदस्यों ने ही मतदान किया। 

4 of 5
फिरोजाबाद: विजयी प्रत्याशी हर्षिता सिंह - फोटो : अमर उजाला
शाम चार बजे डीएम चंद्र विजय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी हर्षिता सिंह को विजयी घोषित किया। भाजपा की जीत के बाद सपा प्रत्याशी रुचि यादव और एमएलसी दिलीप यादव ने जिला प्रशासन को कठघरे में खड़े कर दिया। रुचि यादव ने जिला प्रशासन पर धोखेबाजी करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपा प्रत्याशी रुचि यादव - फोटो : अमर उजाला
चुनाव हारने पर सपा प्रत्याशी रुचि यादव के आंसू छलक आए। उन्होंने रोते हुए कहा कि सपा के सदस्यों को वोट देने से पहले विपक्षी लोगों के पास ले जाया गया। उन्होंने टोका, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। जिला प्रशासन ने धोखाधड़ी की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें