प्रमुख सचिव ने एसएन मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड योजना को तीन साल में पूरी होने की बात कही है। हर छह महीने में विकास कार्य की समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने इसके लिए कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन को लेडी लॉयल की भूमि हस्तांतरित करने समेत अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। एसएन कॉलेज के ऑडिटोरियम में लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं में सबसे ज्यादा रोजगार मिलेगा। ऐसे में आगरा के एसएन के लिए चार महत्वाकांक्षी योजनाएं तैयार की गई हैं। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे।
ये गिनाईं चार प्राथमिकताएं:सुपर स्पेशियलिटी सेंटर
अप्रैल, 2022 तक निर्माण कार्य पूरा करना है। कॉर्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, पल्मोनरी, एंडोक्रिनोलॉजी, रुहमेटोलॉजी, गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी और मेडिकल ओंकोलॉजी विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक समेत आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति करनी है। मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर समेत अन्य जरूरी उपकरण, मशीन और संसाधन जुटाए जाएंगे। इससे गंभीर रोगों का भी इलाज मिल सके।