फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ritika Murder case: 'रितिका की कमाई पर ऐश करता था आकाश, प्रेमजाल में फंसा बर्बाद कर दी थी उसकी जिंदगी'

Sun, 26 Jun 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
रितिका हत्याकांड का आरोपी आकाश - फोटो : अमर उजाला
आगरा में फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या का आरोपी आकाश के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रितिका की मां मंजू और पिता सुरेंद्र सिंह ने रोते हुए बताया कि प्रेम विवाह के बाद बेटी रितिका के सपने टूट गए थे। आकाश हर पल उसका उत्पीड़न करता था। शादी के दो साल बाद ही जलाने की कोशिश की थी। मगर, मैं समय पर पहुंच गई। बेटी को बचा लिया। परिवार नहीं बिगड़े, इसलिए पुलिस से शिकायत नहीं की। आकाश का टॉर्चर बढ़ने पर रितिका ने अलग होने का फैसला लिया। मगर, उसने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा। बेटी की जान ले ली। 

बता दें कि ताजनगरी फेज दो में शुक्रवार की सुबह  ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में उसके पति आकाश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि आठ आरोपी अज्ञात दिखाए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रितिका के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
रितिका के पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से मोती कटरा, एमएम गेट के रहने वाले हैं। 20 साल पहले गाजियाबाद में रहने चले गए थे। प्रताप विहार में किराये पर रहते हैं। वह नोएडा की शू एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। रितिका इकलौती बेटी थी। बेटा 16 साल का है। सुरेंद्र की ससुराल टूंडला के नगला झम्मन में है। यहीं पर आकाश का भी घर है।
विज्ञापन

3 of 6
रितिका सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
रितिका ने गाजियाबाद के कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की। वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती थी। इसके बाद उसने इग्नू से बीएससी की। रितिका छुट्टियों में मां के साथ नानी के घर जाती थी। तभी आकाश उसके पीछे पड़ गया। रितिका को अपने जाल में फंसाने के लिए आकाश उसका पीछा करने लगा। गाजियाबाद तक पहुंच गया। वहां पर उसकी बहन रहती है। 

4 of 6
हत्यारोपी पति आकाश और महिला - फोटो : अमर उजाला
आकाश ने बहन के घर रहकर उसने रितिका से दोस्ती कर ली। वर्ष 2014 में बेटी को कॉलेज के बाहर से ले गया। इस पर मुकदमा दर्ज कराया। रितिका को सात दिन बाद पुलिस ने बरामद किया। मगर, वह आकाश की बातों में आ चुकी थी। उसने आकाश से जिंदगी बिताने की बात कही। यही फैसला गलत हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
रितिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
रितिका की मां मंजू ने बताया कि आकाश ने बेटी को बताया था कि उसकी रेलवे में नौकरी लगने वाली है। मगर, ऐसा कुछ नहीं था। उसने उसे कभी प्यार नहीं किया, बल्कि उससे नौकरी कराकर खुद ऐश करता था। शादी के दो साल तक उसे गाजियाबाद में रखे रहा। बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसकी पिटाई करता था। बाद में आकाश के साथ रितिका आगरा आ गई। एक स्कूल में नौकरी करने लगी। आकाश तब भी बेटी की कमाई खाता था। इसके बावजूद उस पर शक करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी आकाश - फोटो : अमर उजाला
शक के कारण रितिका को नौकरी छोड़नी पड़ी। फिरोजाबाद में स्कूल में नौकरी करने लगी। चार साल पहले विपुल से मुलाकात हो गई। आकाश ने विपुल को भी नहीं छोड़ा। उससे भी रुपये लेता था। इससे ही परेशान होकर रितिका आकाश से अलग होकर विपुल के साथ रहने लगी थी। मां ने बताया कि रितिका एक साल पहले घर आई थी। तब से कभी मिलने नहीं आई। उन्हें नहीं पता था कि आकाश बेटी की जान ले लेगा। बेटी को पहले ही अपने साथ ले आते। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें