फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ritika Murder case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, टूट गईं थीं हाथ-पैर और सिर की हड्डियां; पेट में भर गया था खून

Sat, 25 Jun 2022 10:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
रितिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजनगरी फेज दो में ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंके जाने पर फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह के हाथ-पैर और सिर की हड्डियां टूट गई थीं। उसकी पसलियां भी टूट गईं थीं। पेट में खून भर गया था। सिर में गहरा घाव होने से खून ज्यादा बहा, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। 

शुक्रवार की सुबह ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन और फूड ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या कर दी गई थी। वह अपने पति आकाश गौतम को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ लिव-इन में रह रही थी। हत्या का आरोप पति और उसके सहयोगियों पर है। लोगों ने मौके से उसके पति और दो महिलाओं को पकड़ लिया था। शनिवार को रितिका के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
इसी फ्लैट में रहती थी रितिका - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ओम श्री अपार्टमेंट के फ्लैट पर अभी ताला लगा दिया है। पुलिस अभी और सुबूत जुटा सकती है। पहले दिन फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची थी। पूरी जांच की थी। साक्ष्य संकलन किया था।
विज्ञापन

3 of 5
रितिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि रितिका और आकाश के मोबाइल नहीं मिले हैं। आकाश ने मोबाइल के बारे में बताया कि उसके साथी ले गए हैं। वह कहां भागे, यह नहीं बता सका। आशंका है कि मोबाइल में हत्या से पहले का कोई वीडियो हो सकता है। हाथ बांधने के बाद वीडियो बनाया गया होगा। 

4 of 5
हत्यारोपी पति आकाश और महिला - फोटो : अमर उजाला
मुकदमे में पति आकाश को नामजद किया गया है। वहीं चार-छह साथी और दो महिलाएं अज्ञात दिखाई गई हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि आकाश के साथ पकड़ी गईं काजल और कुसुमा रुपये के लालच में आई थीं। वह आकाश की रिश्तेदार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को अपार्टमेंट में लगे कैमरों के फुटेज मिले हैं। इसमें आकाश प्रवेश करते समय चौखाने वाली शर्ट पहने हुए था। एक वीडियो में वह रितिका के गले में कसा दुपट्टा और हाथों की रस्सी खोलने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें