फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह की सनसनीखेज हत्या मामले की देखें तस्वीरें और पढ़ें अहम बातें ताजनगरी फेज दो में ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन और फूड ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या कर दी गई। ब्लॉगर को फेंकने के बाद उसका पति आकाश गौतम शव के पास आया और उसके गले में पड़ी रस्सी व दुपट्टे को खोलने का प्रयास करता है। ब्लॉगर रितिका पति आकाश गौतम को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस के अनुसार रितिका का मायका विजय नगर, गाजियाबाद में है और साल 2014 में उसने टूंडला के निवासी आकाश से प्रेम विवाह किया था। आकाश और रितिका पहले फिरोजाबाद में रहते थे और युवक कंसल्टेंसी कोचिंग चलाता था, बाद में वह आगरा आकर रहने लगा। फेसबुक के माध्यम से 2017 में रितिका की दोस्ती बड़ा बाजार, टूंडला निवासी विपुल अग्रवाल से हो गई, विपुल भी पहले से शादीशुदा है। विपुल और रितिका के रिश्ते की भनक पति आकाश को हो गई थी, जिससे दोनों में झगड़ा हुआ और दोनों अलग हो गए थे। पुलिस पूछताछ में विपुल ने बताया कि साल 2019 से रितिका और वो साथ लिव-इन में रहने लगे और ढाई महीने पहले ही ओमश्री अपार्टमेंट में रहने आए थे। यहां