फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सांसदों के लिए बिछी रेड कारपेट, सड़क और पेड़ों की हुई धुलाई, 100 मीटर दूर उड़ती रही धूल

Sat, 13 Nov 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
संसदीय कमेटी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
आगरा में फतेहाबाद रोड पर आगरा स्मार्ट सिटी और मेट्रो रेल के ताज ईस्ट गेट स्टेशन का निर्माण देखने के लिए पहुंचे सांसदों के लिए सड़कों के साथ किनारे लगे पेड़-पौधों की धुलाई की गई। कार्यक्रम स्थल पर रेड कारपेट बिछाने के साथ पिलर पर हरे पर्दे, ऊंची बैरिकेडिंग की गई। लेकिन उससे महज 100 मीटर दूर मेट्रो के पिलर के पास धूल के गुबार उड़ते रहे। 

पिलर के पास सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं किया गया न ही हरे पर्दे से साइट को ढका गया। वाहनों से उड़ती धूल के कारण लोग परेशान रहे। यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन की इसी लापरवाही को कमिश्नर अमित गुप्ता ने एक दिन पहले ही देखने के बाद सुधार के निर्देश दिए थे, जबकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सांसदों के स्वागत में बनाई गई रंगोली - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सांसदों की कमेटी फतेहाबाद रोड के बाद एमजी रोड होते हुए नगर निगम पहुंची, जहां हरीपर्वत चौराहे, नगर निगम गेट, सेंट जोंस चौराहे पर फुटपाथ पर रंगोली बनाई गई। इसी के साथ इस रूट पर पानी का छिड़काव, खराब तिरंगी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की गईं। 
विज्ञापन

3 of 5
पेड़ों की धुलाई करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
सांसदों को अमृत योजना में बनी पानी की टंकी और सीवर लाइन कार्यों का निरीक्षण आवास विकास कॉलोनी में करने जाना था, लेकिन रात होने के कारण कार्यक्रम स्थगित हो गया। आवास विकास कॉलोनी में दिनभर सड़कों के किनारे पानी का छिड़काव किया गया। मदिया कटरा रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। 

4 of 5
सांसदों के लिए बिछाई गई रेड कारपेट - फोटो : अमर उजाला
यूपी मेट्रो के पीआरओ पंचानन मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण, धूल नियंत्रण के लिए नोटिस में जो बिंदु उठाए गए हैं, उनका अनुपालन किया जाएगा। मेट्रो धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव और अन्य उपाय कर रहा है। जो कमियां बताई गई हैं, उन्हें भी दूर करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा में संसदीय कमेटी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
संसदीय कमेटी में शामिल सांसद जगदंबिका पाल, राम चरण बोहरा, शंकर लालवानी, सुनील कुमार सोनी, एमवीवी सत्यनारायण, बेन्नी बेहनान, श्रीकुमार केटकर, रामचंद्र जांगरा, संजय सिंह ने नगर निगम स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर देखा। यहां सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि आगरा में स्मार्ट सिटी, मेट्रो के काम में कुछ समय लगेगा। उम्मीद है कि बेहतर तरीके से योजनाएं तय समय पर पूरी होंगी। समिति अपनी रिपोर्ट संसद में पेश करेगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें