अवध में श्रीराम लला के भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला में यमुनाजल मिश्रित पवित्र ब्रजरज समाविष्ट होगी। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की साध्वी ऋतंभरा वैदिक मंत्रों से अभिमंत्रित ब्रजरज लेकर अयोध्या रवाना होंगी।
विज्ञापन
2 of 7
पूजा अर्चना के दौरान साध्वी ऋतंभरा
- फोटो : अमर उजाला
हिंदूवादी संगठनों के लंबे आंदोलन की श्रृंखला के बाद उच्चतम न्यायालय ने अपने एतिहासिक फैसले में अयोध्या में श्रीराम लला के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। भूमिपूजन के लिए पांच अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
3 of 7
वृंदावन में संतों के साथ साध्वी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्री रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास देश के प्रमुख संतों के सानिध्य में मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। मंदिर की आधारशिला में देश के प्रमुख तीर्थों की मिट्टी, पवित्र नदियों, कुंडों का जल, मंदिर देवालयों के पूजित तत्व का समावेश भी किया जाएगा।
4 of 7
संतों के साथ साध्वी
- फोटो : अमर उजाला
श्री रामजन्मभूमि आंदोलन में महती भूमिका का निर्वहन करने वालीं साध्वी ऋतंभरा ब्रज के प्रमुख स्थलों, मंदिर देवालयों, कुंडों और यमुना जल लेकर अयोध्या रवाना हो रही हैं। उससे पूर्व प्रमुख संतों-महंतों के सानिध्य में प्राचीन केशीघाट पर आचार्य मृदुलकांत शास्त्री के आचार्यत्व में वैदिक क्रियाओं के साथ विधिवत यमुना पूजन किया गया।
विज्ञापन
5 of 7
केशी घाट पर पूजा अर्चना के दौरान साध्वी व अन्य संत
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज के प्रमुख स्थल बरसाना, गोकुल, नंदगांव, गोवर्धन, रमणरेती आदि के गोस्वामी जन व आचार्यों ने साध्वी को ब्रजरज, कुंडों का जल, मंदिर की प्रसादी भेंट की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज वह बहुप्रतीक्षित स्वप्न पूर्ण होने जा रहा है, जिसके लिए हिंदू समाज के लाखों लोगों ने आंदोलन कर सामाजिक चेतना को जागृत करके अपना बलिदान दिया।
विज्ञापन
6 of 7
पूजा अर्चना के दौरान साध्वी ऋतंभरा
- फोटो : अमर उजाला
इस दिव्य क्षण की सुखद अनुभूति की कल्पना से ही वह रोमांचित हैं। महंत फूलडोल बिहारी दास, महंत दीपक दास, महंत आदित्यानंद, महामंडलेश्वर नवल गिरी, भागवत प्रवक्ता रमाकांत शास्त्री, साध्वी चेतना उपस्थित रहे।
साध्वी ऋतंभरा समेत चार लोगों को अयोध्या से आया निमंत्रण
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में शामिल होने के लिए मथुरा में साध्वी ऋतंभरा समेत चार लोगों को निमंत्रण मिला है। सभी को व्हाट्सएप पर पत्र मिला है। साध्वी ऋतंभरा चार अगस्त को अयोध्या रवाना होंगी। कान्हा की नगरी में भी अयोध्या से राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए न्योता आया है। मथुरा में वात्सल्य ग्राम की अधिष्ठात्री साध्वी ऋतंभरा, वृंदावन के संत फूलडोल महाराज, विजय बहादुर सिंह, विशेष कार्याधिकारी श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पास यह निमंत्रण आया है।