मैनपुरी के गांव नगला विचित्र में दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस छानबीन कर रही थी, लेकिन घटना को लेकर ग्रामीण कुछ भी बताने से बच रहे थे। पुलिस ने जब मृतका के शव के पास रो रहे उसके छह साल के बेटे को सहमे खड़ा देखा तो उसे अलग ले जाकर पूछा। बच्चे ने घटना को लेकर चौंकाने वाली जानकारी दी। मासूम ने रोते हुए बताया कि पापा ने ही मम्मी को मारा है।
विज्ञापन
2 of 7
मृतक संजीव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मासूम के मुंह से घटनाक्रम सुनने के बाद अधिकारियों के सामने घटना की पूरी तस्वीर साफ हो गई। आरोपी गौरव की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। जांच पड़ताल के दौरान मृतक संजीव की बहन ने बताया कि भाई शादीशुदा था। करीब एक वर्ष पूर्व भाभी सुशीला की मौत हो गई थी। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। दूसरी ओर पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करना चाहती। मृतकों के घर के बाहर व गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं लगातार पुलिस स्थिति की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
3 of 7
दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के गांव नगला विचित्र में रविवार की सुबह गांव निवासी संजीव लोधी (21) पुत्र छविनाथ और रीतू (25) पत्नी गौरव लोधी के शव मिले थे। सूचना मिलते ही एसपी अजय कुमार पांडेय और एएसपी ओमप्रकाश सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। संजीव का शव गांव निवासी डिप्टी सिंह के मकान के पीछे तथा रीतू का शव कुछ दूरी पर हाकिम सिंह के मकान के पास पड़ा था। दोनों के गले व शरीर पर चोटों के निशान नजर आ रहे थे। जिन्हें देखकर लग रहा था कि पीटने के बाद दोनों की हत्या की गई है।
4 of 7
दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही जानकारी जुटाई। एसपी के अनुसार मृतका का पति गौरव शनिवार की देर रात चचेरे भाई अमित, सुमित और ताऊ राधेश्याम के साथ कहीं से लौटकर घर आया था। घर पर संजीव लोधी और पत्नी रीतू को आपत्तिजनक स्थिति में देख वह आपा खो बैठा। इसी के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
5 of 7
विलाप करते मृतक संजीव के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उधर मृतक संजीव के पिता छविनाथ की ओर से गौरव, अमित, सुमित और राधेश्याम के विरुद्ध पुत्र व रीतू की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात नामजद लोग घर आए और कहा कि तुम्हारा बेटा हमारी बहू से मेलजोल रखता है। इसके चलते हमारी बदनामी हो रही है। उससे बात करने की कहकर साथ ले गए थे। रविवार की सुबह दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
6 of 7
दोहरे हत्याकांड के बाद गांव पहुंचे एसपी मैनुपरी अजय कुमार पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी पति सहित चार के विरुद्ध हत्या व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। - अजय कुमार पांडेय, एसपी।
दोहरे हत्याकांड के बाद जांच करती डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
नगला विचित्र में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड की टीम जांच करने पहुंची। शव मिलने के अलग-अलग स्थानों से फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने जांच के लिए नमूने लिए। वहीं डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र में तलाशी की। खोजी श्वान कई बार घटनास्थल से आरोपी गौरव के घर तक पहुंचे।