फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों ने बदला मौसम का मिजाज, 2.7 मिमी बारिश, पारा 4.7 डिग्री नीचे गिरा

Thu, 09 Jan 2020 12:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बारिश - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मंगलवार शाम से बदला मौसम का मिजाज बुधवार सुबह तक पूरी तरह से बदल गया। सुबह का आगाज बूंदों से हुआ। बादल छाए रहने के बाद सुबह 6 बजे बरसे। इसके बाद पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी चलती रही। धूप न निकलने से पारा 18 डिग्री पर आ गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। 
विज्ञापन

2 of 5
बारिश - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को यह 18 डिग्री सेल्सियस था। बारिश से 4.7 डिग्री सेल्सियस गिर गया। शाम को पांच बजे के बाद फिर से बूंदाबांदी और बारिश होनी शुरू हो गई। शाम सात बजे तक मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
 
विज्ञापन

3 of 5
काले बादलों के बीच ताजमहल का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को दिन में पारा सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर पहुंच गया। दिन भर बादल छाए रहे और स्मॉग की चादर बनी रही। बारिश के बाद बिगड़े मौसम में तेज हवाएं भी शुरू हो गईं, जिनसे पारा धड़ाम हो गय  
 

4 of 5
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिन और रात के तापमान में कमी आ सकती है, वहीं दोपहर में भी धुंध छाए रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल पर गर्म कपडो में लिपटे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को मैदानी इलाकों में तेज हवाओं और बूंदाबांदी के आसार सटीक साबित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें