सरगना अस्मिता
- फोटो : अमर उजाला
अस्मिता की फेसबुक प्रोफाइल में लॉक
मुख्य सरगना अस्मिता नेपाल में है। वो नीलम को इशारा करती थी, इसके बाद बच्चों और महिलाओं को अस्मिता तक पहुंचाया जाता था। फेसबुक आईडी से अस्मिता की फोटो मिल गई है। पुलिस ने उसकी फ्रेंड लिस्ट देखने की कोशिश की, लेकिन सिक्योरिटी लॉक होने की वजह से लिस्ट नहीं मिल सकी। प्रोफाइल में पता काठमांडू लिखा हुआ है। मगर, यह सही है या गलत पता नहीं चल सका है। जानकारी के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। नीलम के मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस अब तक कुछ भी पता नहीं कर सकी है।
संबंधित खबर- कोख के सौदागर: 'डोनर' को लाने पर मिलता था कमीशन, सरगना के संपर्क में थीं 50 महिलाएं