उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज आगरा में हैं। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 700 के करीब पहुंच गया है। इस खतरनाक वायरस की चपेट में खाकी के योद्धा भी आ चुके हैं। ऐसे में कोरोना वायरस जैसे अदृश्य दुश्मन से लड़ने के लिए पुलिस खुद को और मजबूत बना रही है। इसके लिए वो योग रूपी अस्त्र को अपना रही है।
विज्ञापन
2 of 5
योगाभ्यास करते पुलिस के अफसर और जवान
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन में योग शिविर लगाया गया। इसमें पुलिस के जवानों के साथ आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार समेत कई अफसर शामिल हुए। कोरोना से जंग के इन योद्धाओं ने काफी देर तक योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
3 of 5
योगाभ्यास करते पुलिस के अफसर और जवान
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सकों और वैज्ञानिकों के अनुसार जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक है, उन पर कोरोना वायरस का अटैक कम है। ऐसे में कोरोना योद्धा अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को और बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक पद्धति के साथ योग को अपना रहे हैं।
4 of 5
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस विभाग में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों की सेहत का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। जिन पुलिसकर्मियों की उम्र 55 वर्ष से अधिक है, उनसे सक्रिय ड्यूटी नहीं कराने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। जिन महिला पुलिसकर्मियों के छोटे बच्चे हैं, उन्हें भी रियातत दी गई है।
आगरा में अब तक 678 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 22 की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। अब तक करीब 300 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।