घर में अन्न का एक दाना नहीं है, बेटी बीमार हुई तो इलाज कराने के लिए पैसे नहीं थे, उसने 28 अप्रैल को दम तोड़ दिया, अब दूसरी बेटी की भी तबीयत खराब है, कोई तो मेरी मदद करे...। यह गुहार आगरा के वॉटरवर्क्स चौराहे के पास मलिन बस्ती में किराए पर रहने वाले जूता कारीगार राम सिंह की है। लॉकडाउन में गरीब पिता की गुहार के बाद कई लोग उसकी मदद को आगे आए हैं।