फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCB की जांच में खुलासा: नौ राज्यों में फैला है नशे का कारोबार, विदेशों से भी जुड़े 'आगरा गैंग' के तार

Tue, 22 Dec 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
तस्करों के गोदामों से बरामद हुईं नशे की दवाइयां - फोटो : अमर उजाला
आगरा गिरोह के सात तस्कर देश के नौ राज्यों में नशे की दवाइयां और गर्भपात किटों की तस्करी कर रहे हैं। इन्हें दो कोरियर कंपनी के जरिए भेजा जा रहा है। यह खुलासा शनिवार को बल्केश्वर के लोहिया नगर से गिरफ्तार तस्कर सूर्यकांत उर्फ चंद्रकांत उर्फ मंटू और अमन गुप्ता से पूछताछ में हुआ है। दिल्ली के नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आगरा ड्रग विभाग के अफसरों और पुलिस के साथ शनिवार शाम को ड्रग तस्कर पंकज गुप्ता के गोदाम पर छापा मारा था। अमन उसका बेटा और सूर्यकांत भाई है। कमला नगर स्थित गोदाम से पांच करोड़ की दवाइयां जब्त की गई थीं।
विज्ञापन

2 of 6
दवाओं की जांच करते एनसीबी के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में लगातार दूसरे दिन रविवार को दो करोड़ की दवाइयां और जब्त की गईं। ये दवाइयां नशे की, सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की और सैंपल की हैं। इन्हें फव्वारा के मेडिकल स्टोर, कमला नगर के दवा गोदामों और वाटर वर्क्स पर एक ऑटो से बरामद किया गया है। पांच लोग हिरासत में लिए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आगरा गिरोह के सात तस्कर नौ राज्यों में दवाइयों की तस्करी कर रहे हैं। इनके गोदाम आगरा शहर की घनी बस्तियों में हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
तस्करों के गोदामों से बरामद हुईं नशे की दवाइयां - फोटो : अमर उजाला
औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि आगरा गिरोह के तस्कर विक्की अरोड़ा, कपिल अरोड़ा, पंकज गुप्ता, प्रमोद जयपुरिया, अमन गुप्ता, सूर्यकांत और गौरव यूपी के कई जिलों के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी बंगाल में नशे की दवाओं की तस्करी कर रहे हैं। गिरफ्तार तस्करों का गोदाम पांच साल से कमला नगर में भाजपा की कार्यकर्ता आशा अग्रवाल के मकान में चल रहा था।

4 of 6
दवाओं की गिनती करते निरीक्षक - फोटो : अमर उजाला
गोदाम से जब्त की गईं दवाएं 15 से 20 तरह की हैं। कीमत 35 से 720 रुपये तक है। सबसे महंगी गर्भपात किट है। पांच टैबलेट की कीमत 720 रुपये है। दवाओं में नींद की गोलियां, कफ सीरप, दर्द निवारक दवाएं, इंजेक्शन भी हैं। विभाग दवा का नाम, संख्या, बैच नंबर, निर्माता कंपनी का नाम और कीमत की रिपोर्ट बना रहा है। दवाओं की जांच और गिनती में पांच जिलों के औषधि निरीक्षक आगरा के नरेश मोहन दीपक, राजकुमार शर्मा, मथुरा के अनिल आनंद, फिरोजाबाद के सुनील कुमार, हाथरस के दीपक कुमार, कासगंज के रमेश चंद्र यादव लगाए गए। चार मजदूर कार्टन उठाने के लिए बुलाने पड़े।
विज्ञापन

5 of 6
तस्कर के गोदाम से बरामद हुईं दवाइयां - फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर के लोहिया नगर से जब्त दवाओं के नकली होने की आशंका भी औषधि नियंत्रक विभाग ने जताई है। जांच करने के लिए अभी 10 दवाओं के नमूने लिए हैं। अभी करीब आधी दवाओं की रिपोर्ट बनाकर 95 बोरियों में भरा गया है। ऐसे में 200 बोरी दवाएं होने की उम्मीद है। औषधि विभाग की प्रारंभिक पड़ताल में दो कंपनियों की दवाएं नकली होने की आशंका है। अधिकारियों को इनके नाम गूगल पर नहीं मिले हैं और रेपर से भी दवाओं से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोदाम से बरामद हुईं दवाइयां और गर्भपात किट - फोटो : अमर उजाला
जिला शासकीय अधिवक्ता वसंत कुमार गुप्ता ने बताया कि नकली दवाइयां सिद्ध होने पर इन्हें बेचने और इनका भंडारण करने वाले को आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। इसी तरह नशे की दवाइयां बगैर अनुमति के बेचने पर उम्रकैद की सजा हो सकती है। ऐसे मामलों में जरूरी साक्ष्य होता है दवा को नकली साबित करना। इसके लिए इनकी जांच जरूरी है। अगर दवाइयों का इस्तेमाल नशे के लिए किया जा रहा है तो इसके भी साक्ष्य देना जरूरी मुकदमे के लिए महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें