फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mudiya Purnima Mela: श्रद्धालुओं के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Fri, 08 Jul 2022 10:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए रेलवे स्टेशन द्वारा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 8 जुलाई से शुरू हो रहे मेले के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन 15 जुलाई  तक किया जाएगा।
 
विज्ञापन
1 of 5
विशेष ट्रेन - फोटो : PTI
मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए शुक्रवार से मेला विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। ये ट्रेनें 15 जुलाई तक संचालित की जाएंगी। गोवर्धन (मथुरा) में मेले के लिए आगरा से रेलवे कार्मिकों की ड्यूटी मथुरा जंक्शन व गोवर्धन स्टेशनों पर लगाई गई हैं। नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार से 15 जुलाई तक ग्वालियर स्टेशन तक संचालित होगी। अप व डाउन में यह ट्रेन ग्वालियर से नई दिल्ली तक चलेगी। इसी तरह मथुरा-आगरा मेला विशेष गाड़ी के रूप में मैनपुरी-आगरा पैसेंजर को मथुरा तक विस्तार दिया गया है। इसी तरह आगरा-झांसी मेमू पैसेंजर ट्रेन भी प्रतिदिन संचालित होगी। वहीं श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम 900 रोडवेज बसें चलाएगा। यह बसें प्रदेश के 13 डिपो से बृहस्पतिवार की शाम को मथुरा पहुंच गईं।

ये रहेगा समय 

यह ट्रेन आगरा कैंट से सुबह 9:40 बजे चलेगी। राजा मंडी, बिल्लोचपुरा, रुनकता, कीठम, दीनदयाल धाम, फरह होकर सुबह 11:50 बजे मथुरा पहुंचेगी। इसके अलावा कासगंज-मथुरा पैसेंजर भी संचालित होगी, लेकिन इसका ठहराव आगरा में नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 5
रोडवेज बसें (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

चलेंगी 900 बसें 

मथुरा के गोवर्धन का राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम 900 रोडवेज बसें चलाएगा। यह बसें प्रदेश के 13 डिपो से बृहस्पतिवार की शाम को मथुरा पहुंच गईं। इन बसों को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार और अंतरराज्यीय नए बस अड्डे से संचालित किया जाएगा। यह बसें मथुरा से अडींग होते हुए गोवर्धन पहुंचेंगी और फिर सौंख से लौटकर मथुरा आएंगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
गोवर्धन - फोटो : अमर उजाला

आज से मिलेंगी बसें 

आठ जुलाई को यह बसें अपने स्थानों से गोवर्धन के लिए उपलब्ध रहेंगी। शुरू में 8 से10 जुलाई को आगरा और मथुरा डिपो की बसें 400 बसें दौड़ाई जाएंगी। 10 जुलाई से प्रदेश के अन्य डिपो से आने वाली बसें भी गोवर्धन के परिक्रमार्थियों के लिए उपलब्ध होंगी। नए बस अड्डे और द्वितीय प्रवेश द्वार पर बसों के संचालन के लिए मथुरा डिपो के कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। इन बसों में गोवर्धन सफर के लिए 40 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है। 

4 of 5
बस - फोटो : अमर उजाला

इन डिपो की दौड़ेंगी बसें

मथुरा डिपो, फाउंड्री नगर, ताज डिपो, फोर्ट डिपो, ईदगाह, बाह डिपो, सिटी बसें, जेनर्म, अनुबंधित, इटावा, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेल्पलाइन। - फोटो : amar ujala

परेशानी हो तो करें हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत

सिटी बसों में होने वाली परेशानी के लिए रोडवेज ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यात्रियों को कोई भी परेशानी हो तो वह 7456854717 पर संपर्क करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें