फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : मथुरा-वृंदावन में मांस और मदिरा बेचने पर पाबंदी, 10 किमी.में 22 वार्ड तीर्थस्थल घोषित

Sat, 11 Sep 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा की जनता को बड़ा तोहफा देते हुए शहर के 22 वार्ड तीर्थस्थल के रूप में घोषित कर दिए हैं। यह क्षेत्र श्रीकृष्ण जन्मस्थान से 10 किमी की परिधि में आते हैं। अब इन क्षेत्रों में मांस-मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित हो जाएगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से ब्रजवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नगर निगम के मुताबिक शहर के वार्ड-59 घाटी बहालराय, वार्ड-50 गोविंदनगर, वार्ड-56 मंडीरामदास, वार्ड-68 चौबियापाड़ा, वार्ड-45 द्वारिकापुरी, वार्ड-28 नवनीत नगर, वार्ड-30 वनखंडी, वार्ड-4 भरतपुरगेट, वार्ड-20 अर्जुनपुरा, वार्ड-64 हनुमान टीला, वार्ड-62 जगन्नाथपुरी, वार्ड-54 गऊघाट, वार्ड-38 मनोहरपुरा, वार्ड-27 बैरागपुरा, वार्ड-34 राधानगर, वार्ड-18 बद्रीनगर, वार्ड-31 महाविद्या कॉलौनी, वार्ड-32 कृष्णानगर द्वितीय, वार्ड-57 कोयला गली, वार्ड-47 डैंपियर नगर और वार्ड-33 जयसिंहपुरा शामिल है। मथुरा-वृंदावन को लेकर किए गए इस फैसले का संत समाज ने स्वगत किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा - फोटो : Amar Ujala
इन 22 वार्डों के तीर्थस्थल घोषित होने के बाद मांस-मदिरा खरीदने वालों को अन्य वार्डों में जाकर खरीदारी करनी होगी। यही नहीं क्षेत्र की देशी शराब, विदेशी शराब, बीयर के अलावा भांग की दुकानों को बंद कर दिया जाएगा। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि 22 वार्डों में आदेश आने के बाद ही पूरी तरह से मांस और मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित कर दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन

3 of 6
भास्करानंद महाराज और महंत राजेंद्रदास महाराज बाएं से दाएं - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के फैसले का संतों और विद्वानों ने किया समर्थन
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और तीनों लोकों में वंदनीय पावन मथुरा नगरी में स्थित जन्मभूमि परिसर के चहुंओर दस किमी के क्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित करने के योगी सरकार के फैसले का अभिनंदन ब्रजभूमि के संतों ने एक स्वर से किया है। उन्होंने इस निर्णय को ब्रजभूमि की गरिमा को बढ़ाने वाला एक अद्वितीय निर्णय बताया है। 
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की घोषणा का स्वागत है। इससे संत, महंत और ब्रजवासियों के साथ समस्त सनातन धर्म के अनुयायियों की वर्षों पुरानी भावना को पूर्णता प्रदान की है।  - मलूक पीठाधीश्वर महंत राजेंद्रदास महाराज। 

संतों और ब्रजवासियों की लंबे अर्से से चली आ रही मांग को पूरा कर योगी सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह सरकार जनभावनाओं और धार्मिक मान्यताओं का पूरा सम्मान करती है। - महामंडलेश्वर भास्करानंद महाराज

4 of 6
महामंडलेश्वर नवल गिरी व नागेंद्रदत्त बाएं से दाएं - फोटो : अमर उजाला
यह बेहद जरूरी था कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत होने से रोका जाए। जन्मभूमि के आसपास के क्षेत्र में मांस मदिरा की बिक्री जनभावनाओं को आहत कर रही थी।  -महामंडलेश्वर नवल गिरी

युगों-युगों से यह क्षेत्र तीर्थ ही है किंतु कुछ स्वार्थी तत्वों के कारण इस महान भूमि की गरिमा धूमिल हो रही थी। अब योगी सरकार के आदेश के बाद इस दिशा में सार्थक सख्ती हो सकेगी। सभी धर्मों का दायित्व है कि अन्य धर्मों की मान्यताओं का सम्मान किया जाए। -कार्ष्णि संत नागेंद्रदत्त महाराज, प्रभारी काशी विद्वत परिषद पश्चिमी भारत
 
विज्ञापन

5 of 6
इंद्रदेवेश्वरानंद महाराज और सच्चिदानंद बाएं से दाएं - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में हो रही शराब और अंडा मांस की बिक्री पर भी पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं की भावना आहत होती है।  - महंत सच्चिदानंद

जन्माष्टमी को मथुरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लंबे समय से मथुरा को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग को ब्रजवासियों द्वारा पुन: दोहराया गया। जिससे यहां का धार्मिक स्वरूप अक्षुण्ण रह सके। जिसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट प्रस्ताव के माध्यम से इस मांग को पूरा किया गया। - इंद्रदेवेश्वरानंद महाराज, भागवत प्रवक्ता 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भागवत वक्ता देवकीनंदन व आचार्य देवमुरारी बापू बाएं से दाएं - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी द्वारा जन्मस्थान के 10 वर्ग किमी के शहरी क्षेत्र को मांस-मदिरा मुक्त किए जाने को देवकीनंदन महाराज ने महत्वपूर्ण फैसला बताया है। निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि मथुरा सहित संपूर्ण ब्रज चौरासी कोस को तीर्थस्थल घोषित करना चाहिए। - भागवत वक्ता देवकीनंदन महाराज।

मुख्यमंत्री द्वारा तीर्थ क्षेत्र घोषित करने स्वागत है। इसके साथ ही मथुरा-वृंदावन में अंडा मांस की बिक्री बंद होने चाहिए तभी तीर्थ क्षेत्र की मर्यादा बची रहेगी। पूर्व में भी घोषणा की गई थी लेकिन अमल नहीं किया गया था। मथुरा-वृंदावन के संत फैसले का स्वागत करते हैं। - आचार्य देवमुरारी बापू अध्यक्ष श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास

योगी का बड़ा फैसला: मथुरा का 10 वर्ग किमी क्षेत्र तीर्थ स्थल घोषित, शराब-मांस की बिक्री पर प्रतिबंध

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें