फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी गोलीकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल सिपाही, मौत से 23 दिन तक जूझता रहा

Sat, 28 Nov 2020 05:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
हरवेंद्र कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में भाजपा नेता के पुत्र की कार पर हुए हमले में घायल गनर 23वें दिन मौत से जिंदगी की जंग हार गया। शनिवार की सुबह सिपाही ने दम तोड़ दिया। सिपाही का इलाज आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा था। इस खबर से पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, पुलिस ने शुक्रवार की रात गोलीकांड में शामिल एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा नेता शिवम और पुलिस (घटना वाले दिन की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
छह नवंबर की शाम शहर के रेलवे स्टेशन के सामने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान के पुत्र शिवम चौहान की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। गोली लगने से सरकारी गनर हरवेंद्र कुमार (32) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी महल गांव, सिकंदरा आगरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। वारदात के वक्त भाजपा नेता का पुत्र कार में नहीं था। 
विज्ञापन

3 of 5
परिवार के सिपाही हरवेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
घायल सिपाही को मेडिकल कॉलेज सैफई से आगरा रेफर कर दिया गया था। शनिवार सुबह आगरा के एक निजी अस्पताल में सिपाही की मौत हो गई। हरवेंद्र कुमार 2011 बैच का सिपाही था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। सिपाही की मौत की खबर मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में एसपी अजय कुमार की मौजूदगी में हुई शोकसभा में सिपाही को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद एसपी आगरा के लिए रवाना हो गए। 

4 of 5
सिपाही हरवेंद्र कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
छह नवंबर की शाम करीब छह बजे शिवम चौहान की कार का चालक शरीफ खान निवासी केशोपुर बरनाहल रेलवे स्टेशन के सामने अंडा लेने रुका था। इसी बीच अचानक छह-सात हमलावरों ने कार को चारों ओर से घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। करीब 30 राउंड फायर हुए। फायरिंग से कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। गोली लगने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ने कार में छिपकर जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला
थाना भोगांव क्षेत्र में स्पेशल जांच टीम ने शुक्रवार की देर रात गांव बरौली के पास मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पकड़ा गया बदमाश छह नवंबर को भाजपा नेता के पुत्र की कार पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल था। उसके दो साथी भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें