स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित ‘डांस आगरा डांस’ के सीनियर वर्ग में शुभम पांडे और जूनियर वर्ग में मंथन पाठक विजेता रहे। ग्रुप डांस में होली पब्लिक स्कूल विजेता घोषित किया गया। विजेताओं को फाइनल के निर्णायक रहे डांस प्लस सीजन 4 के प्रतिभागी ऋषभ शर्मा ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
2 of 9
कार्यक्रम का उद्घाटन करते क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त आरके पाल, होली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर
- फोटो : अमर उजाला
डांस आगरा डांस के ग्रांड फिनाले का उद्घाटन क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त आरके पाल, होली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर ने किया। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त आरके पाल ने कहा कि देशभक्ति के गीतों पर यह मुकाबला अनूठा है।
विज्ञापन
3 of 9
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
डांस आगरा डांस के ग्रांड फिनाले में हर वर्ग के प्रतिभागियों ने देशभक्ति के गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। महा मुकाबले के सेलिब्रिटी जज ऋषभ शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देने के बाद डांस की प्रस्तुति दी। इस दौरान दर्शक उनके साथ थिरकते दिखे। ऑडिशन से लेकर सेमीफाइनल तक में शामिल रहे निर्णायकों को सम्मानित किया गया।
4 of 9
प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
सोलो डांस के जूनियर वर्ग में मंथन पाठक प्रथम, तोयषी घिल्डियाल द्वितीय और सान्वी जैन तृतीय स्थान पर रहीं। सोलो डांस के सीनियर ग्रुप में शुभम पांडे पहले, जाह्नवी पाठक दूसरे और समीर तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप डांस में भी कांटे का मुकाबला हुआ, जिसमें आखिरी में प्वाइंटस के आधार पर होली पब्लिक स्कूल क्रू को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
5 of 9
प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
जूनियर सोलो कैटेगरी में 5 से 14 वर्ष तक के बच्चों में तोयशी, अनन्या गोयल, रोहित दिवाकर, सान्वी जैन, पुनीत दिवाकर, दिव्यांश अग्रवाल, मंथन पाठक, प्रशांत, विपिन सिंह और आहना ने दमदाम प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
6 of 9
डांस आगरा डांस में प्रस्तुति देता कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
14 से 24 साल की उम्र वाले सीनियर कैटेगरी में अमन वर्मा, शुभम पांडेय, रिया जैन, समीर, हिमांशी, जाह्नवी पाठक, सचिन कुश ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
अनमोल, धर्मेश, होली पब्लिक जूनियर कालेज, दंगल गर्ल, आरकेडी डांस ग्रुप, टीडीसी किंग्स, रजत एंड विशाल डांस ग्रुप ने सूरसदन के मंच पर प्रतिभा दिखाई।
8 of 9
प्रतिभागियों के साथ ऋषभ शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
डांस प्लस सीजन 4 में दर्शकों का दिल जीतने वाले प्रतिभागी ऋषभ शर्मा डांस आगरा डांस में बतौर जज आए। सूरसदन में उन्होंने सोलो और ग्रुप डांस के प्रतिभागियों को देखकर कहा कि आगरा में जबरदस्त प्रतिभा है। यहां के बच्चों में काफी आगे बढ़ने की क्षमताएं हैं। कम उम्र में ही प्रतिभागियों की दमदार परफार्मेंस देखकर ऋषभ भी हैरान हो गए।
उन्होंने कहा कि जो भी करें, दिल से करें। आपकी मेहनत आपको मंजिल तक पहुंचाएगी। अपनी डांस शैली से शो के जजों को भी कायल कर चुके ऋषभ शर्मा ने सूरसदन में बच्चों के सामने प्रस्तुति भी दी, जो डांस आगरा डांस के प्रतिभागियों का हौसला बढ़ा गई।