फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः पत्नी मांग रही थी प्रापर्टी में हिस्सा इसलिए उतार दिया मौत के घाट

Thu, 15 Aug 2019 12:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मृतका रजनी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बुढान सैयद में हुई विवाहिता रजनी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति केशव को गिरफ्तार कर लिया है। केशव कॉलेज संचालक है और बसपा के टिकट पर पार्षद रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस गिरफ्त में महिला का हत्यारोपी पति - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया, केशव की एक और पत्नी है और वह उसके पास ही रहता है। रजनी से उसने दूसरी शादी की थी। रजनी प्रोपर्टी में हिस्सा मांग रही थी। पुलिस का कहना है कि इसलिए उसने हत्या कर दी। बता दें कि रजनी की हत्या विगत 11 अगस्त को हुई थी और इस हत्याकांड में शक की सुई शुरू से ही पति पर थी।

विज्ञापन

3 of 5
पुलिस ने बरामद किए कत्ल में प्रयुक्त हथियार - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि थाना हरीपर्वत क्षेत्र के नगला बुढ़ान सैय्यद में रविवार रात को किरायेदार महिला रजनी (29) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका के भाई हरेश कुमार ने बताया कि रजनी उसकी छोटी बहन थी। रजनी ने एमए, बीएड किया था। वर्ष 2009 में केशव के स्कूल में पढ़ाने लगी थी। केशव ने प्रेम संबंध बना लिए, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। बहन ने 2011 तक नौकरी की। इसके बाद भी दोनों के प्रेम संबंध रहे।

4 of 5
मृतक रजनी उर्फ गुडिया के परिजन - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद पता चला कि केशव शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इस कारण ही वह रजनी को अलग रूम लेकर रह रहा था। कहा था कि वह उसके लिए अलग मकान बनवाएगा। वह बच्चा नहीं चाहता था, लेकिन रजनी गर्भवती हो गई थी। इसको लेकर केशव झगड़ा करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर पुलिस अफसर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार मान ने बताया कि रजनी का शव बेड पर पड़ा था। एक हाथ पीछे पीठ के नीचे दबा था। बेड पर रखे बर्तनों पर खून के छींटे थे। बेड पर मोबाइल मिला है। मोबाइल को ऑन किया तो उसमें फेसबुक चल रही थी। आशंका है कि रजनी बेड पर मोबाइल चला रही होगी। इसी दौरान उसके एक हाथ को पीछे करके गले को रेत दिया गया। वह विरोध भी नहीं कर सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें