सेवा आगरा ने सुल्तानगंज पर मनाया 15 अगस्त
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के इस दौर में आजादी के जश्न का उल्लास बनाए रखने को अमर उजाला की एक साथ राष्ट्रगान की पहल को शहर के गण्यमान्य लोगों ने सराहा। रविवार सुबह ठीक 10 बजे राष्ट्रगान के सम्मान में पूरा शहर खड़ा हो उठा। सभी एक साथ, एक वक्त पर देशभक्ति के जज्बात जाहिर किए।